फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   By winning two gold medals, Kanupriya won the national champion title.

Jind News: दो स्वर्ण पदक जीतकर कनुप्रिया ने जीता राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब

Thu, 08 Jan 2026 10:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 08 Jan 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
By winning two gold medals, Kanupriya won the national champion title.
08जेएनडी09: जूनियर फेंसिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब जीतकर पिता के साथ मेडल दि
जींद। राष्ट्रीय स्तर पर पांच से छह जनवरी को उड़ीसा के कटक में आयोजित जूनियर फेंसिंग प्रतियोगिता में जींद कनुप्रिया ने दो स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वह अहमदाबाद स्थित विजय भारती खेल उत्कृष्टता केंद्र में प्रशिक्षण ले रही हैं और एशियाई खेलों के लिए इटली में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देशभर से आईं खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए। कनुप्रिया ने बेहतरीन तकनीक, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को पराजित किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने दमदार खेल दिखाकर निर्णायक बढ़त बनाई। राष्ट्रीय चैंपियन बनने के बाद कनुप्रिया ने कहा कि यह जीत उनकी वर्षों की मेहनत, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास का परिणाम है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सफर में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन कभी हार नहीं मानी। उनके अनुसार कोच का मार्गदर्शन, परिवार का सहयोग और समर्थकों का हौसला उनके लिए सबसे बड़ी ताकत रहा है। कनुप्रिया ने कहा कि यह खिताब केवल उनका नहीं बल्कि उन सभी का है। जिन्होंने उनका सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनुप्रिया के दादा केयूके के पूर्व वीसी एके चावला ने कहा कि यह जीत भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए एक मजबूत आधार साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कनुप्रिया आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगी। कनुप्रिया की इस उपलब्धि से जिले में खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed