फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   By travelling on foot in a buggy, he is inspiring the youth to stay away from drugs

Jind News: बुग्गी से पैदल यात्रा कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए कर रहे प्रेरित

Tue, 27 May 2025 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
By travelling on foot in a buggy, he is inspiring the youth to stay away from drugs
उचाना। सफीदों के रविंद्र तोमर ने नशे के खिलाफ अनूठी पहल की है। वह बुग्गी से पैदल यात्रा कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने 5 फरवरी से यह यात्रा शुरू की है। रविंद्र ने हरियाणा में यात्रा पूरी कर ली है। अब वे पंजाब में युवाओं को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

उचाना में किसानों ने उनका सम्मान कर उनका हौसला बढ़ाया है। उनकी बुग्गी पर जय जवान जय किसान लिखा है। तोमर का कहना है कि वे पूरे देश में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगे। वह यात्रा को एक साल में पूरा कर सकते हैं, लेकिन वे इसे और लंबे समय तक चलाना चाहते हैं।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान वे ज्यादातर गांवों में रुकते हैं। शहरों में भी युवा उनके ठहरने की व्यवस्था करते हैं। उनका मानना है कि इस यात्रा का असर दिख रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी इसके बाद प्रदेश में साइकिल यात्रा शुरू की। रविंद्र का संदेश है कि युवा नशे से दूर रहें और दूध पिएं। उनका कहना है कि कुछ युवा नशे को फैशन बना रहे हैं, जो अपनी जिंदगी खराब कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से मेहनत और रोजगार पर ध्यान देने की अपील की है। किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि जो मुहिम नशे के खिलाफ रविंद्र तोमर ने छेड़ी है, उसका स्वागत करते हैं। युवाओं को जो संदेश दिया है कि नशे को छोड़ कर पढ़ाई और खेलों पर ध्यान देने की अपील रविंद्र तोमर कर रहे है। 4 महीनों से रविंद्र तोमर बुग्गी लेकर निकले हुए हैं। हरियाणा के बाद वह अब पंजाब में जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed