फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   By roadways bus you can reach Katra for Rs 750 and Haldwani for Rs 595.

Jind News: रोडवेज बस से 750 रुपये में कटरा व 595 में पहुंचेंगे हल्द्वानी

Wed, 15 Jan 2025 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
By roadways bus you can reach Katra for Rs 750 and Haldwani for Rs 595.
15जेएनडी23-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जहां से कटरा और हल्द्वानी के लिए रोडवेज बस शुरू की है।
जींद। धार्मिक और पर्यटन स्थल पर घूमने वाले लोगों के लिए खास खबर है। रोडवेज डिपो ने जींद से जम्मू-कटरा और हल्द्वानी के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। इससे यात्रियों को धार्मिक और पयर्टन स्थल जाने के लिए सीधी रोडवेज सेवा मिलेगी। यात्री पहले कई बार कटरा और हलद्वानी के लिए रोडवेज सेवा शुरू करवाने की मांग कर चुके थे। अब उनकी मांग पर डिपो ने बस चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

जींद से जम्मू-कटरा के लिए प्रतिदिन सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर बस चलेगी, जो नरवाना, संगरूर, लुधियाना होते हुए करीब 13 घंटे में शाम 7 बजे जम्मू और कटरा पहुंचेगी। इससे वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेन के साथ-साथ बस में जाने की भी सुविधा मिलेगी। जींद से जम्मू कटरा की दूरी लगभग 575 किलोमीटर है। ऐसे में यात्रियों को रोडवेज बस से कटरा जाने के लिए 750 रुपये किराया देना होगा। यह बस कटरा में रात्रि ठहराव कर अगले दिन सुबह पांच बजे वाया पानीपत होकर दिल्ली के लिए वापसी करेगी। ऐसे में कटरा से वापसी करते समय यात्रियों को पानीपत से जींद के लिए बस पकड़नी होगी। जम्मू-कटरा के लिए बस चलाने को लेकर डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी पैरवी कर चुके हैं। उन्होंने इसको लेकर रोडवेज महाप्रबंधक जींद को निर्देश दिए थे, जिसके बाद जींद से जम्मू कटरा के लिए बस शुरू की गई है।
विज्ञापन


बॉक्स

जींद से हल्द्वानी के लिए सुबह 8:40 मिनट पर चलेगी बस

डिपो प्रबंधन ने हल्द्वानी के लिए 8:40 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। जींद से हल्द्वानी के लिए बस पानीपत, शामली, मुजफ्फरनगर से काशीपुर होते हुए लगभग 10 घंटे में हल्द्वानी पहुंचेगी। जींद से हल्द्वानी की दूरी 434 किलोमीटर है और किराया 595 रुपये लगेगा। हल्द्वानी में रात्रि ठहराव करने के बाद अगले दिन बस सुबह 5:30 बजे के आसपास जींद के लिए रवाना होगी, जो शाम लगभग 4:30 बजे जींद पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

डिपो प्रबंधन ने जींद से जम्मू कटरा और हल्द्वानी के लिए बस शुरू कर दी है। खासकर माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा होगा। इसके अलावा हल्द्वानी जैसे पर्यटन स्थल पर घूमने के लिए लोगों को सीधी बस सुविधा मिल गई है।

-राजबीर शामदो, डीआई, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed