{"_id":"695fe171e7ec834ea800b7f9","slug":"bushes-will-be-removed-from-the-roadsides-in-the-district-and-trees-will-be-pruned-jind-news-c-199-1-sroh1009-146667-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिले में सड़कों के किनारे से हटाई जाएंगी झाड़ियां, पेड़ों की होगी छंटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिले में सड़कों के किनारे से हटाई जाएंगी झाड़ियां, पेड़ों की होगी छंटाई
Thu, 08 Jan 2026 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 08 Jan 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
08जेएनडी13: जींद नरवाना हाइवे पर सड़क किनारे तक फैली पेड़ व पौधों की टहनी। संवाद
जींद। जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में वन विभाग ने पहल की है। वर्ष 2025-26 के दौरान जिले के सभी खंडों में मुख्य मार्गों के किनारे उगीं झाड़ियों को हटाने और पेड़ों की छंटाई की जाएगी। इसके लिए विभाग ने करीब 20 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। इस कार्य से खासकर सर्दियों के मौसम में धुंध और कोहरे के दौरान होने वाले सड़क हादसों में कमी आएगी।
जिले की कई प्रमुख सड़कों पर वर्षों से झाड़ियां और पेड़ों की फैली टहनियां यातायात के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। सड़क किनारे उगी झाड़ियों से सड़क संकरी दिखाई देती है। वहीं पेड़ों की नीचे लटकती डालियां भारी वाहनों, दोपहिया चालकों और पैदल यात्रियों के लिए खतरा बनती हैं। धुंध के समय दृश्यता पहले ही कम हो जाती है, ऐसे में यह अवरोध दुर्घटनाओं की आशंका को और बढ़ा देते हैं।
वन विभाग द्वारा तैयार योजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों और अन्य प्रमुख संपर्क सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी। सड़क के दोनों ओर से झाड़ियों को हटाया जाएगा ताकि चालकों को आगे और किनारे का रास्ता स्पष्ट दिख सके। इसके साथ ही पेड़ों की वैज्ञानिक तरीके से छंटाई की जाएगी। इससे हरियाली भी बनी रहे और यातायात में किसी तरह की बाधा भी न हो। कमजोर, सूखी या गिरने की आशंका वाली टहनियों को हटाकर सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
पेड़ों की छंटाई और झाड़ियों की सफाई से कई तरह के लाभ होंगे। सबसे बड़ा लाभ सड़क सुरक्षा में सुधार के रूप में सामने आएगा। चालकों को मोड़ों, चौराहों और साइड सड़कों पर बेहतर दृश्यता मिलेगी। इससे अचानक ब्रेक लगाने या टक्कर की संभावना कम होगी। इसके अलावा साफ सड़क किनारे होने से ओवरटेक करना और वाहन नियंत्रण में रखना आसान होगा।
वर्जन
पर्यावरण संतुलन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। अनावश्यक कटाई नहीं की जाएगी और केवल वही पेड़ या टहनियां हटाई जाएंगी जो आवागमन में बाधा बन रही हैं। इस पहल से जिले की सड़कों की सूरत सुधरेगी और आमजन को सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा।-पवन ग्रोवर, जिला वन विभाग अधिकारी जींद।