{"_id":"5e629ba98ebc3eebc432a74d","slug":"buses-of-cooperative-society-running-on-gohana-road-will-remain-closed-till-march-11-jind-news-rtk545803127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 11 मार्च तक बंद रहेंगी गोहाना रूट पर चलने वाली सहकारी समिति की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 11 मार्च तक बंद रहेंगी गोहाना रूट पर चलने वाली सहकारी समिति की बसें
विज्ञापन
भंभेवा के पास निर्माणधीन पुल।
- फोटो : Jind
गोहाना रूट पर चलने वाली परिवहन समिति की बसों के संचालक शुक्रवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिले। डीसी ने 11 मार्च को परिवहन समिति के बस संचालकों को वार्ता के लिए फिर बुलाया है। उसके बाद ही परिवहन समिति के बस संचालकों के लिए नए रूट और किराये पर चल रहा मसला सुलझ पाएगा। तब तक परिवहन समिति के बस संचालकों ने बसों को नहीं चलाने का फैसला लिया है। वहीं पिछले दो दिन से बारिश के कारण रास्ता खराब होने से गोहाना रोड बिल्कुल बंद हो गया है। इसके चलते दो दिन से रोडवेज की भी कोई बस गोहाना नहीं गई है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के लिए परिवहन समिति के बस संचालकों ने पांडु पिंडारा के पास निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद होने के कारण मंगलवार से बसों का संचालन रोक दिया है। इस रूट पर सहकारी समिति की 17 और रोडवेज की छह बसों का परिचालन होता है। परिवहन समिति की बसें दिनभर में 102 चक्कर और रोडवेज की 30 चक्कर लगाती हैं। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को वैकल्पिक रास्ते की मांग को लेकर सहकारी समिति के बस संचालकों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद वे बुधवार को एडीसी डॉ. सत्येंद्र दूहन से भी मिले थे, लेकिन समस्या हल नहीं होने से वीरवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिलने के लिए पहुंचे मगर वे बाहर गए हुए थे। शुक्रवार को फिर डीसी से मिले तो उन्हें 11 मार्च को वार्ता के लिए बुलाया गया।
डीसी ने 11 मार्च को बुलाया वार्ता के लिए
शुक्रवार को परिवहन समिति के बस संचालक डीसी डॉ. आदित्य दहिया से मिले थे। डीसी ने वार्ता के लिए 11 मार्च को बुलाया है। इसके बाद ही तय होगा कि गोहाना के लिए कौन सा रूट तय किया जाएगा। किराया बढ़ाया जाएगा या नहीं। तब तक गोहाना रूट पर चलने वाली बसें बंद रहेंगी। बसों के बंद होने से उनका प्रतिदिन 85 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
अनिल कुमार, परिवहन समिति ऑपरेटर।
रास्ता खराब होने के कारण नहीं जा सकीं बसें
पिछले दो दिन से बारिश हो रही है। रास्ता खराब होने के कारण वीरवार व शुक्रवार को रोडवेज की बसें गोहाना नहीं जा सकीं। खराब रास्ते से बसों का संचालन करना यात्रियों की जान जोखिम में डालना होगा। जब रास्ता ठीक हो जाएगा बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही रास्ता ठीक हो जाए, जिससे यात्रियों को परेशानी नहीं हो।
बिजेेंद्र सिंह, रोडवेज जीएम, जींद डिपो।