फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Buses changed route due to under construction ROB near Pindara, increased fares

पिंडारा के पास निर्माणाधीन आरओबी के कारण बसों का बदला रूट, बढ़ाया किराया

Sat, 28 Nov 2020 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Buses changed route due to under construction ROB near Pindara, increased fares
जींद बस स्टैंड परिसर में अपने कंतव्य जाने के लिए बस पकड़ने पहुंचे यात्री। - फोटो : Jind
जींद से गोहाना, सोनीपत होकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अब जेब ढीली करनी होगी। पहले इस रूट से दिल्ली जाने पर यात्रियों को 130 रुपये किराया देना पड़ता था, लेकिन अब यात्रियों को 144 रुपये देने होंगे। पिंडारा के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कारण गोहाना जाने वाली बसों को अशरफगढ़ और रधाना रास्ता बदलकर निकाला जा रहा है। इसके चलते जींद डिपो की बसों को दस किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है और अब किराया में बढ़ोतरी की गई है। जैसे ही पिंडारा के पास निर्माणाधीन पुल बनकर तैयार हो जाएगा और बसों का परिचालन पिंडारा से होकर शुरू होगा तो बढ़ा हुआ किराया भी वापस हो जाएगा।
विज्ञापन

जींद से गोहाना सोनीपत होकर दिल्ली के लिए सुबह साढ़े पांच बजे यह बस चलती है। सोनीपत रूट पर किराया बढ़ने के बाद जींद से सिंधवी खेड़ा मोड़ तक के 14 रुपये, निडानी मोड़ के 20 रुपये, भंभेवा के 34 रुपये, गोहाना के 54 रुपये, मोहाना के 74 रुपये, बड़वासनी के 85 रुपये, सोनीपत के 92 रुपये, राई के 112 रुपये और दिल्ली के 144 रुपये किराया देना होगा। पहले दिल्ली तक 130 रुपये किराया था, लेकिन अब यह बढ़कर 144 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

जींद से गोहाना व सोनीपत के अलावा यहां से गुजरने वाले ग्रामीण रूटों का भी किराया बढ़ाया गया है। अब जींद से निडानी गांव के 22 रुपये, शामलो के 31 रुपये, रामकली के 32 रुपये, करसोला के 41 रुपये और जुलाना के 45 रुपये देने होंगे। इसके अलावा दूसरे लिंक मार्ग पर खरकरामजी के 21 रुपये, सिवाहा के 28 रुपये, गांगोली के 32 रुपये, हाट के 42 रुपये और सींक के 47 रुपये किराया लगेगा। दूसरे लिंक मार्ग पर स्थित ढिगाना के 29 रुपये और नंदगढ़ का किराया बढ़ाकर 36 रुपये किराया लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को भी रोहतक रूट पर प्रभावित रहा बसों का परिचालन
शनिवार को किसान दोपहर बाद जुलाना से दिल्ली के लिए चले, जिसकी वजह से शनिवार को भी रोहतक रूट पर बसों का परिचालन प्रभावित रहा। शनिवार को सुबह दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाली बस नहीं भेजी गई और रोहतक के लिए भी ग्रामीण रूटों से बस चली। इसके चलते शनिवार को भी रोहतक रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।

आरओबी शुरू होते ही वापस कम होगा किराया
पिंडारा के पास रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य के चलते बस दस किलोमीटर का चक्कर लगाकर अशरफ गढ़ व रधाना से होकर आ रही थी। इस पर सर्वे करने के बाद किराया बढ़ाया गया है। जैसे ही आरओबी का निर्माण कार्य पूरा होगा, तो फिर से सर्वे कर बढ़ा हुआ किराया वापस कम कर दिया जाएगा। विभाग का प्रयास है कि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
योगेंद्र आसरी, ट्रैफिक मैनेजर जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed