फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bus trips reduced on Rohtak, Panipat, Gurugram and Bhiwani routes, passengers' problems increased

Jind News: बसों के फेरे घटे, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Fri, 30 May 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 30 May 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bus trips reduced on Rohtak, Panipat, Gurugram and Bhiwani routes, passengers' problems increased
30जेएनडी16-मनजीत। संवाद
जींद। रोहतक के पहरावर गांव में भगवान परशुराम जयंती महोत्सव में शामिल होने वाले लोगों को ले जाने के लिए जींद डिपो से 50 बसें भेजीं गईं। इसके चलते जींद से रोहतक रूट पर सात, पानीपत रूट पर चार, गुरुग्राम रूट पर दो और भिवानी रूट पर बसों के तीन फेरे मिस रहे। बसों के फेरे कम होने पर इन रूटों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

पहरावर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को ले जाने के लिए जींद से 41 बस मांगी गई थी, लेकिन शुक्रवार को 35 बसें भेजी गईं। 15 बस पानीपत डिपो को कार्यक्रम के लिए उपलब्ध करवाई गई।
विज्ञापन

जींद डिपो में इस समय रोडवेज बसों की संख्या 168 हैं और परिवहन समिति की बसों की संख्या 162 है। जींद डिपो की बसों में हर रोज लगभग 16 हजार यात्री सफर करते हैं, जिससे डिपो को एक दिन में लगभग दस लाख रुपये से ज्यादा का राजस्व प्राप्त होता है, लेकिन इतनी संख्या में बसों के जाने पर यात्रियों को रोहतक, भिवानी, गुरुग्राम और पानीपत जैसे रूट पर परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हांसी, असंध, नरवाना और गोहाना जैसे लोकल रूट पर यात्रियों को प्राइवेट बसों का ही सहारा होता है। जिलेभर में अलग-अलग रूटों पर 162 प्राइवेट बसें दौड़ रही हैं। इनमें नरवाना रूट पर 31, असंध रूट पर 16, गोहाना और बरवाला रूट पर 19, हांसी रूट पर 26, जींद से पानीपत रूट पर 26, पिल्लूखेड़ा से रोहतक रूट पर पांच, नरवाना से कैथल रूट पर 24 निजी बसें चलती हैं।

30जेएनडी16-मनजीत। संवाद

30जेएनडी16-मनजीत। संवाद

30जेएनडी16-मनजीत। संवाद

30जेएनडी16-मनजीत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed