फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bus strike, pboblem, jind

रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया चक्का जाम

Wed, 14 Dec 2016 11:58 PM IST
jind
jind Updated Wed, 14 Dec 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
bus strike, pboblem, jind
जींद बस स्टैंड के गेट पर तालाबंदी करते रोडवेज कर्मचारी। - फोटो : bureau
रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर वीरवार को दो घंटे तक बसों का चक्का जाम रखा। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रोडवेज कर्मचारियों ने बसों को रोककर धरना दिया और बस स्टैंड के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इससे यातायात व्यवस्था ठप हो गई और यात्री इधर-उधर भटकते नजर आए। अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। बाद में जींद डिपो के महाप्रबंधक आरएस पूनिया ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से बातचीत की और सरकार तक उनकी सभी मांगें पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर बसों को रवाना किया।
विज्ञापन

डिपो प्रधान महिपाल बिघाना, प्रदीप शर्मा, जसमेर, अजीत नेहरा ने कर्मचारियों को कहा कि रोडवेज कर्मचारी लंबे समय से मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। कई बार सरकार के समक्ष अपनी मांगें रख चुके हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्हें हर बार कोरा आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पक्के हुए कर्मचारियों को टेक्निकल कर्मचारियों की एसीपी रोकने, पक्के हुए रोडवेज के चालक और परिचालकों को एरियर नहीं देने व इन्हीं कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का सही एरियर नहीं देने सहित काफी मांगों को लेकर सरकार को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन सरकार हर बार कर्मचारियों को आश्वासन का लॉलीपॉप थमा देती है। इससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे। कर्मचारियों के दो घंटे के चक्का जाम के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई। रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। बाद में जींद डिपो के महाप्रबंधक आरएस पूनिया ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों को सुना और जल्द ही उनकी मांगें सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन देकर कर्मचारियों का धरना समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कर्मचारियों की मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों व सरकार के बीच वार्ता चल रही है। सरकार ने कर्मचारियों की कुछ मांगें मान ली हैं और कुछ मांगों पर सहमति बनने के आसार हैं। जल्द ही कर्मचारियों की मांगों को सरकार द्वारा पूरा किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं से बातचीत कर धरना समाप्त करवा बसों को शुरू करवा दिया था।
आरएस पूनिया, महाप्रबंधक, जींद डिपो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed