{"_id":"648368eea94d070f2f04daf5","slug":"bus-service-started-on-jeevanpur-route-jind-news-c-199-1-sroh1006-1011-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जीवनपुर रूट पर बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जीवनपुर रूट पर बस सेवा शुरू
Fri, 09 Jun 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। रोडवेज डिपो प्रबंधन यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने को लेकर गंभीर है। लंबे रूटों के अलावा ग्रामीण रूटों पर भी यात्रियों को रोडवेज सुविधा देने की योजना बनाई जा रही है। इसी के तहत डिपो प्रबंधन ने बंद पड़े जीवनपुर रूट को बहाल करते हुए बस सेवा शुरू की है। इस रूट पर रोडवेज बस चलाने की काफी समय से मांग की जा रही है।
सबसे ज्यादा परेशानी शहर के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हो रही थी। उनकी परेशानी को देखते हुए महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने इस रूट पर रोडवेज सेवा बहाल करने के आदेश दिए थे, जिस पर डयूटी सेक्शन कार्यालय ने इस रूट पर रोडवेज सेवा शुरू कर दी है। यह रोडवेज बस दोपहर एक बजे जींद से रवाना होगी जो हैबतपुर, खोखरी, बोहतवाला होते हुए जीवनपुर जाएंगी। इसके अलावा गुरुग्राम, हरिद्वार और यमुनानगर रूट पर भी बसों की संख्या बढ़ा दी गई है।
सुबह 8 बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी बस
रोडवेज प्रबंधन ने हरिद्वार रूट पर एक बस को और बढ़ा दिया है। इससे पहले जींद से हरिद्वार के लिए दो रोडवेज बसें चलती थीं। अब इस रूट पर एक बस और बढ़ा दी है जो कि दिन के समय जाएगी। यह बस सुबह आठ बजे जींद से हरिद्वार के लिए चलेगी। इससे पहले जींद से हरिद्वार के लिए सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर जाती है। इसके बाद सुबह छह बजकर 20 मिनट पर रवाना होती है। इन बसों का हरिद्वार, ऋषिकेश जैसे धार्मिक और दर्शनीय स्थल पर जाने वाले यात्रियों को काफी फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
यमुनानगर जाने के लिए मिली सीधी रोडवेज सेवा
रोडवेज डिपो ने यमुनानगर रूट पर एक और सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। फिलहाल जींद से डिपो की बस सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर पोंटा साहिब जाती है। उसके बाद जींद डिपो की कोई बस नहीं थी। इससे यात्रियों को अगली बस का इंतजार करना पड़ता था जो दोपहर करनाल डिपो की एक बजे यमुनानगर के लिए जाती है, लेकिन अब यात्रियों को बस के लिए ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यात्रियों को सुबह के बाद यमुनानगर जाने के लिए जींद से सीधी बस मुहैया होगी।
वर्जन
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जीवनपुर, हरिद्वार और गुरुग्राम के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की है। इससे यात्रियों को बेहतर रोडवेज सेवा मुहैया होगी। डिपो प्रबंधन का प्रयास है कि यात्रियों को रोडवेज बसों में सफर के दौरान कोई परेशानी न हो।-कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद।