{"_id":"67e1a5b2a50cee30ef0f01fd","slug":"bus-service-started-from-jind-via-narwana-to-kaithal-jind-news-c-199-1-jnd1002-131976-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद से वाया नरवाना होते हुए कैथल के लिए शुरू की बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद से वाया नरवाना होते हुए कैथल के लिए शुरू की बस सेवा शुरू
Tue, 25 Mar 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी08-जींद बस स्टैंड परिसर में बूथ पर खड़ी बस का फोटो। संवाद
जींद। नरवाना से सटे पंजाब क्षेत्र के लगते गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर जींद से वाया नरवाना होते हुए कैथल और पटियाला (वाया नरवाना होते हुए) के लिए बस चलाने की मांग की थी। यात्रियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने जींद डिपो के रोडवेज महाप्रबंधक को बस चलाने के निर्देश दिए थे। ऐसे में अब जींद से कैथल के लिए वाया नरवाना होते हुए सुबह छह बजे और पटियाला के लिए सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर बस शुरू की गई है।
पंजाब के संगरूर जिले के गांव शाहपुर थेड़ी की सरपंच अमनदीप कौर सहित अन्य ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर जींद से नरवाना, धमतान साहिब, भुल्लण, मांडवी, शाहपुर थेड़ी, अणदाना, बनारसी और खनौरी होते हुए कैथल के लिए बस चलाने की मांग की थी। इसके अलावा जींद से पटियाला के लिए नरवाना, धमतान साहिब, भुल्लण, मंडवी, शाहपुर थेड़ी, अणदाना, बनासरी और खनौरी होते हुए पटियाला के लिए बस चलाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री को पत्र के माध्यम से नरवाना के सटे लगते पंजाब क्षेत्र के यात्रियों ने कहा कि बसों के अभाव में लोगों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से विद्यार्थियों, बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों को अन्य शहर और महत्वपूर्ण स्थानों तक पहुंचने में भारी असुविधा हो रही है। इसलिए जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए दोनों रूट पर बस चलाई जाए। यात्रियों का कहना था कि यह मार्ग न केवल क्षेत्र की आम जनता के लिए सुविधाजनक सिद्ध होंगे, बल्कि विद्यार्थियों, नौकरीपेशा व्यक्तियों और व्यापारियों के लिए भी फायदा होगा। वर्तमान में परिवहन सुविधा के अभाव में लोगों को निजी वाहनों या महंगे विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे आर्थिक और समय की हानि होती है। यदि इन मार्गों पर रोडवेज बस सेवा उपलब्ध करवाई जाती है तो लोगों को काफी फायदा होगा। अब यात्रियों की मांग पर बस शुरू की गई है।
यात्रियों की मांग पर जींद से पटियाला और कैथल के लिए बस शुरू की गई है, जो वाया नरवाना होते हुए जाएगी। यात्रियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर यह बस चलाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यात्रियों के हित को ध्यान में रखते हुए यह दो बस शुरू की गई है।
विज्ञापन
-- राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक जींद डिपो।