Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bus hits e-rickshaw, father-son killed, wife injured

Jind News: ई-रिक्शा को बस ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bus hits e-rickshaw, father-son killed, wife injured
--हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन

--पुलिस ने बस चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर सच्चाखेड़ा तथा बद्दोवाल गांव के बीच एक निजी बस ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें सवार पति-पत्नी तथा उनका 15 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव दनौदा कलां निवासी 47 वर्षीय राजीव मूल रूप से गांव दनौदा कलां का रहने वाला है। वह ई-रिक्शा चलाता है। इस समय वह नरवाना के हरि नगर की गली नंबर नौ में रहता है। रविवार को सुबह वह किसी काम से अपने गांव दनौदा कलां में गया था। उसके साथ उसकी 45 वर्षीय पत्नी तथा 15 वर्षीय बेटा रवि भी था। तीनों शाम को लगभग छह बजे दनौदा कलां गांव से अपने निवास स्थान हरि नगर के लिए निकले थे। जब यह लोग शाम को सात बजे हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे से सच्चाखेड़ा तथा बद्दोवाल गांव के बीच में पहुंचे तो पीछे से आ रही एक निजी बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना नरवाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया। यहां राजीव तथा उसके बेटे रवि को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल महिला का नागरिक अस्पताल नरवाना में इलाज चल रहा है। नरवाना सदर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि राजीव तथा रवि की मौत हो गई जबकि महिला अभी घायल है। अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
22जेएनडी36 : घायल महिला को अस्पताल में लेकर आए राहगिर। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed