फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bus collides with truck, 8-10 passengers injured

Jind News: ट्रक से टकराई बस, 8-10 यात्रियों को आईं चोटें

Tue, 12 Nov 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 12 Nov 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bus collides with truck, 8-10 passengers injured
12जेएनडी22-दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त प्राइवेट बस। संवाद
नरवाना। लघु सचिवालय के सामने मंगलवार सुबह निजी बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें बस का सामने वाला शीशा टूट गया। गनीमत रही कि बस चालक और 8-10 यात्रियों को हल्की चोट आई। हादसे की सूचना मिलते पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की सहायता से यात्रियों को बस से बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह एक निजी बस खेड़ी चौपटा, बरवाला की तरफ से नरवाना बस अड्डे पर आ रही थी। उसके आगे ट्रक चल रहा था। जब बस लघु सचिवालय के सामने पहुंची तो उसी समय ट्रक के आगे एक बाइक आ गई। उसे बचाने के चक्कर में चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रही बस ट्रक से टकरा गई। बस का शीशा टूट गया।
विज्ञापन

लघु सचिवालय, विश्वकर्मा चौक और पुराना बस स्टैंड चौक पर ट्रैफिक लाइट लगी है। वह दो हफ्तों से सुचारु रूप से चलने लगी है, लेकिन वाहन चालकों के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। ट्रैफिक लाइट की लाल बत्ती को देखकर कुछ वाहन चालक तो रुक जाते हैं, लेकिन कुछ चले जाते हैं। इस कारण कई बार एक दूसरी साइड से आ रहे वाहनों से टक्कर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघु सचिवालय के पास ट्रक के साथ बस की टक्कर होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -कुलदीप सिंह, प्रभारी, शहर थाना नरवाना।

12जेएनडी22-दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त प्राइवेट बस। संवाद

12जेएनडी22-दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त प्राइवेट बस। संवाद

12जेएनडी22-दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त प्राइवेट बस। संवाद

12जेएनडी22-दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त प्राइवेट बस। संवाद

12जेएनडी22-दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त प्राइवेट बस। संवाद

12जेएनडी22-दुर्घटना के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त प्राइवेट बस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed