फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bus collided with trolley in Julana

जींद में भीषण हादसा: एनएच 152 डी पर बस व ट्राले की टक्कर, बस चालक की गर्दन कटकर ट्राले में गिरी, 27 घायल

Sat, 17 Aug 2024 07:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Aug 2024 07:33 AM IST
सार

जयपुर से लुधियाना जा रही डबल डेकर बस रात साढ़े तीन बजे ट्राले से टकरा गई। हादसे के वक्त लोग सो रहे थे। झटके से नीचे गिरने के कारण घायल हो गए वहीं बस चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Bus collided with trolley in Julana
हादसे में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

जुलाना के किलाजफरगढ़ गांव के पास एनएच 152 डी पर बस व ट्राले की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और चालक की गर्दन कटकर ट्राले में जा गिरी। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। मृतक चालक के शव को जींद के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बस जयपुर से लुधियाना जा रही थी। सवारियों ने बताया कि बस रात को लगभग 10 बजे जयपुर से चली थी। जब बस किलाजफरगढ़ गांव के पास पहुंची तो सड़क पर खड़े ट्राले से टकरा गई। टक्कर में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 27 सवारियां घायल हो गई जिनमें 8 महिलाएं थी। 17 घायल सवारियों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मच गई चीख पुकार

जैसे ही बस व ट्राले की टक्कर हुई, बस में चीख पुकार मच गई। रात के समय लगभग सभी सवारियां सो रही थीं। बस डबल डेकर थी। हादसा रात लगभग साढ़े तीन बजे हुआ। जैसे ही टक्कर हुई, सवारियां नीचे गिरने से घायल हो गईं। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस के सभी शीशे टूट गए और चालक की गर्दन कटकर ट्राले में जा गिरी। मौके पर पुलिस ने जेसीबी को बुलाकर चालक को बस से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed