{"_id":"66c0037eb106fb1479099758","slug":"bus-collided-with-trolley-in-julana-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में भीषण हादसा: एनएच 152 डी पर बस व ट्राले की टक्कर, बस चालक की गर्दन कटकर ट्राले में गिरी, 27 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में भीषण हादसा: एनएच 152 डी पर बस व ट्राले की टक्कर, बस चालक की गर्दन कटकर ट्राले में गिरी, 27 घायल
Sat, 17 Aug 2024 07:33 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2024 07:33 AM IST
सार
जयपुर से लुधियाना जा रही डबल डेकर बस रात साढ़े तीन बजे ट्राले से टकरा गई। हादसे के वक्त लोग सो रहे थे। झटके से नीचे गिरने के कारण घायल हो गए वहीं बस चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुलाना के किलाजफरगढ़ गांव के पास एनएच 152 डी पर बस व ट्राले की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और चालक की गर्दन कटकर ट्राले में जा गिरी। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। मृतक चालक के शव को जींद के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बस जयपुर से लुधियाना जा रही थी। सवारियों ने बताया कि बस रात को लगभग 10 बजे जयपुर से चली थी। जब बस किलाजफरगढ़ गांव के पास पहुंची तो सड़क पर खड़े ट्राले से टकरा गई। टक्कर में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बस में सवार 27 सवारियां घायल हो गई जिनमें 8 महिलाएं थी। 17 घायल सवारियों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।