फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bumper arrival... two km long jam in the market, police took charge

Jind News: बंपर आवक...दो किमी तक मंडी में लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sun, 09 Nov 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 09 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bumper arrival... two km long jam in the market, police took charge
08जेएनडी15 : मंडी के बाहर लगी ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लाइनें। संवाद - फोटो : udhampur news
जुलाना। मंडी में आवक तेज होने के परिसर पूरी तरह धान से भर गया है।। लगातार बढ़ रही आवक के चलते किसानों के ट्रैक्टर की लंबी कतारें मंडी के अंदर व बाहर लगी हुई हैं। मंडी के बाहर धान से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली का करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

मंडी के बाहर लगे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जाम को देखते हुए पुलिस को मौके पर तैनात किया गया जिन्होंने यातायात व्यवस्था को संभालते हुए जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मंडी को आवक तेज होने के कारण रविवार व सोमवार को खरीद बंद रहेगी। इन दिनों में अब धान के उठान का काम किया जाएगा। इस सीजन में अब तक कुल 586705 क्विंटल धान मंडी में पहुंच चुका है जो पिछले वर्ष की तुलना में 32 प्रतिशत अधिक है। सबसे ज्यादा आवक बासमती (1121 किस्म) की रही। इस समय धान की आवक चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण खरीद एजेंसियों और आढ़तियों पर काम का दबाव बढ़ गया है। मंडी में धान के दाम 3310 से 4105 रुपये प्रति क्विंटल तक चल रहे हैं। वहीं, 1509 किस्म की आवक 140 क्विंटल रही जिसका रेट 2810 से 3010 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
तीन घंटे तक लगा रहा जाम
शहर के मुख्य मार्ग पर मंडी के बाहर किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भीड़ के कारण लगभग तीन घंटे तक जाम के हालात रहे। किसानों को मंडी में धान डालने की जगह नहीं मिलने के कारण यह परेशानी हुई। आवक के अनुसार समय से उठान नहीं करवाए जाने के कारण मंडी के हालात बिगड़ रहे हैं।


वर्जन
मंडी में उठान कार्य सुचारु रूप से जारी है। अब तक लगभग 4.86 लाख क्विंटल धान का उठान किया जा चुका है। मंडी में किसानों के लिए बिजली पानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। -कोमिला, सचिव मार्केट कमेटी, जुलाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed