{"_id":"66620718a91b00f7130eef04","slug":"bullock-buggy-rider-mother-dies-son-injured-in-collision-with-canter-jind-news-c-199-1-sroh1007-118084-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कैंटर की टक्कर से बैल बुग्गी सवार मां की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कैंटर की टक्कर से बैल बुग्गी सवार मां की मौत, बेटा घायल
Fri, 07 Jun 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
जींद। ईंटल कलां गांव के नजदीक कैंटर ने बैल बुग्गी को टक्कर मार दी। जिसमें बुग्गी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर फरार कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव ईंटल कलां निवासी निवासी 34 वर्षीय संतोष व उसका बेटा मोहित बैल बुग्गी लेकर खेत से पशुचारा लेने जा रहे थे। गांव के निकट ही जींद-बरवाला मार्ग पर तेज रफ्तार कैंटर ने पीछे से बुग्गी को टक्कर मार दी। जिसमें मोहित उछल कर कच्ची जगह पर जा पड़ा, जबकि संतोष कैंटर के नीचे आ कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल संतोष को शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। सदर थाना पुलिस ने मृतका के बेटे मोहित की शिकायत पर फरार कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।