फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bulldozer will run on illegal colonies, schedule ready

Jind News: अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, शेड्यूल तैयार

Wed, 31 Jan 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 31 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer will run on illegal colonies, schedule ready
30जेएनडी22 : एक अवैध कॉलोनी पर चलता प्रशासन का पीला पंजा। फाइल फोटो
जींद। जिला नगर योजनाकार विभाग ने जिले में अवैध रूप से विकसित की जा रही काॅलोनियों पर पूरी सख्ती करनी शुरू कर दी है। बार-बार चेतावनी दिए जाने के बाद भी कॉलोनाइजर कॉलोनी काट रहे हैं। ऐसे में डीटीपी एरिया में अवैध रूप से विकसित की जा रही काॅलोनियों पर बुलडोजर चलाने का काम किया जाएगा। जिला नगर योजनाकार विभाग ने इसे लेकर शेड्यूल तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

शेड्यूल के अनुसार 8 फरवरी को जींद में, 13 फरवरी को नरवाना में, 22 फरवरी को दोबारा से जींद में और इसके बाद 28 फरवरी को उचाना में अवैध निर्माण गिराए जाएंगे। जो भी काॅलोनाइजर अवैध निर्माण किया हुआ है, उसे निर्माण हटाने के लिए नोटिस दिए जा चुके हैं। ऐसे 10 लोगों को विभाग ने नोटिस थमाया है। कई स्थानों पर सड़कों के साथ कृषि योग्य जमीन पर अवैध रूप से निर्माण किए गए हैं। अवैध काॅलोनियां काटी गई हैं। नियमानुसार कृषि योग्य जमीन को रिहायशी में बदलने के लिए जिला नगर योजनाकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना जरूरी है। इसके लिए सरकार ने गाइडलाइन भी जारी की हैं। इसके बावजूद नियमों को ताक में रखकर लोग धड़ल्ले से अवैध निर्माण कर रहे हैं। काॅलोनाइजर यहां मकान और दुकानें बना रहे हैं तो वहीं कई जगह कच्चा रास्ता भी तैयार कर दिया गया है। कुछ जगहों पर नींव भरी गई हैं। जिला नगर योजनाकार विभाग को इसकी शिकायत मिली तो विभाग अवैध निर्माण करने वाले काॅलोनाइजरों को नोटिस जारी किए थे। नोटिस के माध्यम से एक माह का समय देते हुए इन्हें अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा गया। इसके बावजूद कुछ लोग अवैध निर्माण नहीं रोक रहे हैं। ऐसे में विभाग ने अलग-अलग तारीखों में अवैध निर्माण गिराने की खातिर शेड्यूल बनाया है।
विज्ञापन

बॉक्स
ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, पुलिस बल भी रहेगा मौजूद
जिला नगर योजनाकार अमित ने बताया कि विभाग ने डीसी को पत्र भेजकर अवैध निर्माण गिराने की अनुमति मांगी थी। इस पर उन्हें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जिस भी क्षेत्र में अवैध निर्माण गिराया जाएगा, वहां संबंधित थाना से पुलिस बल मिलेगा। अभियान को लेकर शेड्यूल बना दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30जेएनडी22 : एक अवैध कॉलोनी पर चलता प्रशासन का पीला पंजा। फाइल फोटो

30जेएनडी22 : एक अवैध कॉलोनी पर चलता प्रशासन का पीला पंजा। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed