फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bull killed horn in the chest of a bike rider

सांड ने बाइक सवार युवक के सीने में मारी सींग, मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
Bull killed horn in the chest of a bike rider
सुरेश का फाइल फोटो। - फोटो : AMAR UJALA
गांव सरना खेड़ी मार्ग पर सांड़ ने बाइक सवार युवक की जान ले ली। घटना शुक्रवार रात को हुई।
विज्ञापन
गांव सरणा खेड़ी निवासी मनीष (19) कहीं से अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में उसकी छाती में एक सांड़ ने सींग मार दी। जिससे व बाइक से गिर गया। मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पानीपत ले जाया जा रहा था तो उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसके बाद शनिवार सुबह पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मनीष इकलौता बेटा था।
अगर बात की जाए तो इससे पहले भी सफीदों में सांड़ों द्वारा लोगों की जान ली जा चुकी है। करीब 3 साल पहले सिल्लाखेड़ी निवासी सुरेश (20) की भी जान सफीदों बाईपास के पास सांड़ ने टक्कर मारकर ले ली थी । सुरेश की शादी को 1 साल भी नहीं हुआ था। वहीं हाट रोड पर गांव बहादुरपुर निवासी कुलदीप (45) की भी सांड़ ने जान ले ली थी। कई घटनाएं सांड़ों की आपस में लड़ाई के कारण हुई हैं। सफीदों में नंदीशाला खोलने के बाद भी कई मार्गों पर सांड़ दिखाई दे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed