{"_id":"65808cf025d42ea00f0a2159","slug":"building-construction-workers-will-protest-on-26th-regarding-their-demands-jind-news-c-199-1-jnd1001-10352-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भवन निर्माण मजदूर मांगों को लेकर 26 को करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भवन निर्माण मजदूर मांगों को लेकर 26 को करेंगे प्रदर्शन
Mon, 18 Dec 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 18 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन जिला कमेटी की बैठक सोमवार को मजदूर भवन में कश्मीर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार श्रम कानून को तोड़ कर मालिकों के पक्ष में कानून बना रही है। आए दिन मारी गई दिहाड़ी व मारपीट के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पंजीकरण और लाभ के फॉर्म में श्रम विभाग द्वारा 90 दिन के काम की वर्कस्लिप ग्राम सचिव, पटवारी व अन्य अधिकारियों से सत्यापित कराई जाती है लेकिन यह अधिकारी फॉर्म लटकाकर रखते हैं। इन्हीं मांगों को लेकर यूनियन 26 दिसंबर को जिला स्तरीय प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने मांग की कि 90 दिनों के काम की वर्क स्लिप का सत्यापन श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा किया जाए। सभी लेबर चौक पर शौचालय का प्रबंध किया जाए और लेबर शेड बनाई जाए। लेबर चौक पर खड़े होने वाले सभी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया जाए। मजदूरों की दिहाड़ी मारने वाले मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कन्यादान सुविधा देते समय वर्कर की वेरिफिकेशन की जाए। मनरेगा मजदूर को 200 दिन काम, 600 रुपये दिहाड़ी लागू की जाए।