{"_id":"65887adb23b56b972c016151","slug":"building-construction-workers-union-will-protest-at-dc-office-on-26th-december-jind-news-c-199-1-sroh1006-10681-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 26 दिसंबर को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी भवन निर्माण कामगार यूनियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 26 दिसंबर को डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी भवन निर्माण कामगार यूनियन
Mon, 25 Dec 2023 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी10-बैठक में लोगों को संबोधित करते भवन निर्माण कामगार यूनियन के प्रधान कश्मीर सिंह। विज्
जींद। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा (संबंधित सीटू) जिला कमेटी जींद के आह्वान पर निर्माण एवं मनरेगा मजदूरों की मांगों व समस्याओं को लेकर जिला स्तरीय प्रदर्शन 26 दिसंबर को डीसी कार्यालय पर किया जाएगा।
यूनियन के जिला सचिव कपूर सिंह, प्रधान कश्मीर सिंह सेलवाल और कोषाध्यक्ष संदीप जाजवान ने गांवों में बैठक करते हुए बताया कि प्रदर्शन की तैयारी को लेकर मजदूरों से संपर्क साधा जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रक्रिया एवं परिवार पहचान पत्र आने के बाद तो मजदूरों की समस्याएं और आम जनता की दिक्कतें ज्यादा बढ़ गई हैं क्योंकि ऑनलाइन के बाद व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ा है। श्रम कल्याण बोर्ड में व्यापक स्तर पर फर्जीवाड़ा फैला हुआ है। उन्होंने मांग की कि 90 दिनों के काम की वर्क स्लीप वैरिफाई श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा की जाए। वर्क स्लिप के लिए रिजेक्ट किए गए फार्म सभी ओपन किए जाएं। जींद जिला में शैड का निर्माण किया जाए। लेबर चौक पर खड़े होने वाले सभी मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया जाए। मजदूरों की दिहाड़ी मारने वाले मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाए और मारी गई दिहाड़ी के मामलों को तुरंत निपटाया जाएं। कन्यादान सुविधा देते समय वर्कर की वेरिफिकेशन की जाए फर्जी वर्कर को बोर्ड से बाहर किया जाए। फैमिली आईडी में निर्माण मजदूर न होने के कारण भी ऑरिजनल मजदूरों के छात्रवृति व अन्य प्रकार के फार्म भरने से वंचित है।