{"_id":"643aeb9a195ba0943806d529","slug":"brother-in-law-heats-up-in-vaishakh-troubling-body-and-mind-jind-news-c-17-1-124167-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वैशाख में जेठ सी तपन, व्याकुल कर रहा तन-मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वैशाख में जेठ सी तपन, व्याकुल कर रहा तन-मन
Sat, 15 Apr 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
जींद। वैशाख में ही जेठ सी तपन होने लगी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे लोग व्याकुल हो रहे हैं। दोपहर के समय जरूरतमंद लोग ही बाहर दिखाई दे रहे हैं। तेज धूप के कारण किसान गेहूं की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, मौसम वैज्ञानियों के अनुसार 18 से 20 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है। यह समय गेहूं कटाई के उचित है, इसलिए किसान जल्द से जल्द अपनी गेहूं की कटाई करके उचित भंडारण कर लें।
मार्च में हुई बेमौसम बारिश के कारण तापमान अधिक नहीं बढ़ पाया। अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। हवा की गति दस किलोमीटर प्रति घंटा से चल रही है, जबकि हवा में नमी की मात्रा 11 प्रतिशत दर्ज की गई। 18 अप्रैल तक इसी प्रकार मौसम रहेगा। 18 अप्रैल के बाद मौसम परिवर्तनशील होगा। 18 से 20 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसलिए गेहूं कटाई का कार्य किसान अभी दो-तीन दिन में ही पूरा कर लें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मध्यम दर्ज की बारिश होगी। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में बारिश होगी। यह समय कपास की फसल लगाने के लिए उचित रहेगा।
गर्मी बढ़ने के कारण अब लोग दोपहर के समय अपने घरों में रहने को मजबूर हो गए हैं। तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है। इसलिए दोपहर के समय सड़कें सुनसान दिखाई देने लगी हैं। इक्का-दुक्का वाहन ही दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक नजर आते हैं।
विज्ञापन
कोट
गर्मी तेज हो गई है। यह मौसम गेहूं की कटाई तथा कपास की बिजाई के अनुकूल है। 18 से 20 अप्रैल के बीच में बारिश होने की संभावना है। तब तक किसान गेहूं की कटाई करके उचित भंडारण कर लें। 20 अप्रैल के बाद कपास की बिजाई का सबसे बढि़या समय है।
-- डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र पांडु पिंडारा
कोट
गर्मी पड़ने के कारण लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। घर से बाहर निकलने से पहले एक गिलास पानी पीकर ही निकलें। साथ ही पानी भी रखें। यदि एक प्याज साथ रखें तो और ज्यादा अच्छा होगा, प्याज लू से बचाव करता है। दिनभर में कम से कम 15 गिलास पानी जरूर पीएं। तली हुई, मिर्च-मसालेदार जैसी खाद्य पदार्थों से परहेज रखें। दिन में चाहे कम मात्रा में खाएं, रोटी जरूर खाएं। घर से यदि बाहर निकलना पड़ जाए तो सिर ढककर ही निकलें।
-- डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल।