{"_id":"6688405f36d92c265905cb84","slug":"brother-his-brother-in-law-and-nephew-named-for-destroying-paddy-crop-jind-news-c-199-1-jnd1001-119544-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धान की फसल नष्ट करने पर भाई, उसका साला और भतीजा नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धान की फसल नष्ट करने पर भाई, उसका साला और भतीजा नामजद
Sat, 06 Jul 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 06 Jul 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। सिवानामाल गांव में जमीन पर कब्जा, फसल नष्ट करने व जान से मारने की धमकी देने पर पर सिवानामाल गांव निवासी जसबीर, विवेक, रवि को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
सिवानामाल गांव निवासी लीलूराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जमीन में लगी धान की फसल को उसके भाई जसबीर, जसबीर के बेटे विवेक तथा उसके साले रवि ने मिलकर ट्रैक्टर से नष्ट कर दिया। वह 3 जुलाई की रात करीब 11 बजे खेत में गया तो ट्रैक्टर की आवाज व लाइट उसके खेत की ओर आती दिखाई दी। ट्रैक्टर को उसका भाई जसबीर चला रहा था। उसके साथ तीन-चार अन्य लोग थे। लीलूराम ने बताया कि इस दौरान उन्होंने दो हवाई फायर किए। डरकर वह भाग आया। आरोपियों ने उसका पीछा भी किया और उसे जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने लीलूराम की शिकायत पर उसके भाई जसबीर, भतीजे विवेक, उसके साले रवि को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ फसल नष्ट करने, नाजायज कब्जा व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।