फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Broken statues at the temple of Shiva family

मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियां खंडित

Sat, 08 Nov 2014 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Sat, 08 Nov 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन

कस्बे के रेहड़ा मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात को कुछ शरारती तत्वों द्वारा शिव मंदिर में लगीं, शिव परिवार की सभी मूर्तियों को खंडित कर दिया गया। मंदिर की मूर्तियां तोड़ दिए जाने पर मोहल्ले के लोगों में रोष है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सुबह सैकड़ों लोग मंदिर में इकट्ठे हो गए। मोहल्लावासी संदीप, नवीन, जगबीर, सतीश, बल्ला सैनी ने बताया कि  वह रात के लगभग नौ बजे तक मंदिर में ही थे। उन्होंने बताया कि अभी कुछ महीनों पहले शरारती तत्वों द्वारा पहले तो परेशान कर मंदिर से पुजारी को भगा दिया था। इस वजह से वह रात के नौ बजे तक मंदिर में ही थे। सुबह मंदिर आए तो घटना का पता लगा। उन्होंने बताया के शरारती तत्वों द्वारा शिव भगवान की मुख्य प्रतिमा को भी तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन मुख्य प्रतिमा पर मजबूत शीशा लगा होने के कारण वह उसे नहीं तोड़ पाए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


भगवान के घर में चोरी
सफीदों की आदर्श कॉलोनी में बने हनुमान मंदिर से सुबह के लगभग पांच बजे दान-पात्र चोरी कर लिया गया। मामले की सूचना मंदिर के पुजारी ने द्वारा मंदिर प्रधान नरेंद्र पाल बंटी को दी गई। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश ने बताया कि वह सुबह पांच बजे मंदिर का दरवाजा खोलकर मंदिर के पास बने अपने प्रतिष्ठान पर आए थे। कुछ देर के बाद जब वह मंदिर में गए तो यहां से दान-पात्र गायब मिला। पुजारी ने बताया कि दान-पात्र को हर तीन महीने के बाद खोला जाता था। जिसे अभी एक सप्ताह बाद ही खोलना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed