{"_id":"692c8f54a8ecfddce9033522","slug":"broken-poles-and-boards-found-in-eklavya-and-igraha-stadiums-jind-news-c-199-1-jnd1010-144678-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एकलव्य और ईगराह स्टेडियम में टूटे मिले पोल और बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एकलव्य और ईगराह स्टेडियम में टूटे मिले पोल और बोर्ड
विज्ञापन
30जेएनडी07 : एकलव्य स्टेडियम में टूटा हुआ बॉस्केटबॉल पोल। संवाद
जींद। रोहतक के लाखन माजरा में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत के बाद जिला खेल व युवा अधिकारी ने पूरे जिले में खेल उपकरणों की जांच करवाने के निर्देश जारी किए। विभाग की टीमों ने सभी प्रमुख खेल स्टेडियमों, केंद्रों और प्रशिक्षण स्थलों का निरीक्षण शुरू कर दिया है।
इस दौरान कई स्थानों पर टूटे और जर्जर हो चुके उपकरणों की पहचान की गई। खासकर पोल-वॉल वाले खेलों में सुरक्षा जोखिम अधिक पाए जाने पर विभाग ने प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया। अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और प्रशिक्षण गतिविधियां सुरक्षित माहौल में जारी रह सकें।
बॉक्स
एकलव्य और ईगराह स्टेडियम में टूटे पोल
इसी दौरान एकलव्य खेल केंद्र और ईगराह स्टेडियम में बास्केटबॉल के पोल और बोर्ड टूटे हुए मिले है। लंबे समय से इन उपकरणों की रिपेयरिंग नहीं हुई थी जिसके कारण इनमें झुकाव आ गया था। विभाग के अनुसार इन केंद्रों पर जल्द ही नए बास्केटबॉल पोल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
खेल विभाग ने सभी ब्लॉक स्तरीय खेल अधिकारियों को भी आदेश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मैदानों, एकेडमी और प्रशिक्षण केंद्रों का सुरक्षा ऑडिट पूरा करें और रिपोर्ट जिला कार्यालय को भेजें।
वर्जन
टूटे हुए पोल को बदलवाने के निर्देश दिए गए हैं। जो पोल थोड़े बहुत खराब है उनकी मरम्मत करवा दी गई है। आने वाले दिनों में सभी खेल संस्थानों में सुरक्षा मानकों को और अधिक सख्ती से लागू किया जाएगा ताकि जिले के युवा बिना किसी डर या जोखिम के खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
-- रामपाल हुड्डा, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, जींद।