फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   breach of code of conduct

Jind News: आचार संहिता का का हो रहा उल्लंघन

Sat, 07 Sep 2024 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
breach of code of conduct
06जेएनडी43: आलन जोगी खेड़ा गांव में जलघर के हौद की दीवार पर सरकार की योजनाओं की जानकारी देती पु
जींद। आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों का भी संबंधित विभाग के कर्मचारियों पर कोई असर नहीं है। आचार संहिता लगने के बाद सरकार का प्रचार-प्रसार गांवों की दीवारें अब भी कर रही हैं। इन दीवारों पर करवाई गई पुताई में सरकार की योजनाओं की जानकारी व राजनीतिक दल का निशान और नेताओं के बड़े-बड़े फोटो लगे हैं। इनकी तरफ जिला निर्वाचन अधिकारी का कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


जिले के आलन जोगी खेड़ा, तेली खेड़ा, ढाठरथ समेत कई गांवों में घरों की दीवारों पर राजनीतिक दलों के नेताओं के करवाए गए कार्यों की पुताई कर प्रचार-प्रसार किया गया है। इन गावों में कई स्थानों पर तो दीवारों पर करवाई गई इस तरह की पुताई की सफाई भी की गई है, लेकिन मुख्य मार्गों पर आज भी यह दीवारें राजनीतिक दलों का प्रचार करने का साधन बनी हुई हैं। जिस भी विभाग या कर्मचारियों की ड्यूटी आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने के लिए लगाई गई है, उनका ध्यान शायद ही इस तरफ गया हो। इससे जिले में सरेआम आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन


जिले के जिस भी गांव में दीवारों पर राजनीतिक दलों व सरकार का गुणगान करने से संबंधित होर्डिंग, बैनर व पुताई मिलेगी, उनको हटवाया जाएगा। इसके लिए संबंधित कर्मियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। -मोहम्मद इमरान रजा, डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी, जींद।

06जेएनडी43: आलन जोगी खेड़ा गांव में जलघर के हौद की दीवार पर सरकार की योजनाओं की जानकारी देती पु

06जेएनडी43: आलन जोगी खेड़ा गांव में जलघर के हौद की दीवार पर सरकार की योजनाओं की जानकारी देती पु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed