फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Braj Rasamrit Mahotsav will start from today in Seva Sadan.

Jind News: आज से सेवा सदन में शुरू होगा ब्रज रसामृत महोत्सव

Sat, 21 Feb 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 21 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Braj Rasamrit Mahotsav will start from today in Seva Sadan.
21जेएनडी11-ब्रज रसा मृत महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देती महिला विंग सदस्य। स्रोत संस्था
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की महिला विंग की तरफ से रविवार को तीन दिवसीय सेवा सदन गांधी नगर में ब्रज रसामृत और होली महोत्सव मनाया जाएगा। यह प्रतिदिन शाम 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने बताया कि इसमें मथुरा से आए कथा व्याख्याता अक्षित लाडली शरण ब्रज की होली, राधा कृष्ण लीलाओं एवं भक्तिरस से परिपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करेंगे। तीन दिवसीय ब्रज रसामृत और होली महोत्सव की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला की महिला इकाई की बैठक रोहतक रोड पर हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। अध्यक्षता प्रधान पुष्पा अग्रवाल ने की। उन्होंने कहा कि पहली बार इस प्रकार का ब्रज रस भजन संध्या और होली महोत्सव आयोजित किया जा रहा है जिसमें शहरवासियों को ब्रज की होली और भक्ति रस का दिव्य अनुभव मिलेगा। बैठक में पूर्व प्रधान डेजी जैन, मोनिका, मंजू सिंगला, शीतल, रेनू गर्ग, मीनाक्षी, मोनिका, कमलेश, संतोष, कविता, कोकिला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed