फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Brainstorming regarding Agroha Dham fair

Jind News: अग्रोहा धाम मेले को लेकर किया मंथन

Mon, 28 Oct 2024 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 28 Oct 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Brainstorming regarding Agroha Dham fair
27जेएनडी06- अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत संस्था
जींद। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की बैठक रविवार को रोहतक रोड स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान राजकुमार गोयल ने की। बैठक में 10 नवंबर को अग्रोहा धाम में लगने वाले राष्ट्रीय मेले को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिले से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अग्रोहा मेले में पहुंचने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

प्रधान राजकुमार गोयल ने बताया कि 10 नवंबर को अग्रोहा धाम में पूरा दिन धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न तरह की सामाजिक गतिविधियां होंगी। सुबह शक्ति सरोवर स्नान का कार्यक्रम होगा फिर अलग-अलग मंदिरों में आरती और पूजा होगी। उसके बाद हजारों महिलाओं के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा के बाद छप्पन भोग का कार्यक्रम रहेगा। दोपहर को भंडारे का आयोजन होगा। उसके बाद ध्वजारोहण के साथ महासम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें समाज के राष्ट्रीय प्रतिनिधि राष्ट्रहित को लेकर लोगों को संबोधित करेंगे। अग्रोहा धाम के मुख्य संरक्षक डॉ. सुभाष चंद्रा, अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, महामंडलेश्वर कुमार स्वामी, पंजाब के कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र गोयल शिरकत करेंगे। भजन गायक कन्हैया मित्तल भजन सुनाएंगे।
विज्ञापन

गोयल ने बताया कि यह मेला राष्ट्रीय स्तर पर न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि सामुदायिक जुड़ाव का प्रतीक भी है। इस दौरान सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, गोपाल जिंदल, राजेश गोयल, बजरंग सिंगला, सुशील सिंगला, मनीष गर्ग, सुनील गोयल, रजत सिंगला, बंटी गोयल, सतीश जैन मौजूद रहे।

27जेएनडी06- अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत संस्था

27जेएनडी06- अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed