फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Brahmin talks about entire society: Arvind Sharma

ब्राह्मण करता है सर्व समाज की बात : अरविंद शर्मा

Mon, 28 Oct 2024 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 28 Oct 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Brahmin talks about entire society: Arvind Sharma
27जेएनडी18: प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा को सम्मानित करते हुए समाज के लोग। संवाद
जींद। हरियाणा के ब्राह्मण विधायकों, मंत्रियों और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के अभिनंदन के लिए ब्राह्मण समाज ने रविवार को सेक्टर 9 स्थित श्री श्याम गार्डन में समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने 8 ब्राह्मण विधायक चुनने पर विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने के लिए समाज के लोगों का धन्यवाद किया। बड़ौली ने समाज के प्रबुद्ध लोगों से कहा कि वह हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर प्रदेश की उन्नति के लिए युवाओं का मार्गदर्शन करें।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि देश-प्रदेश में भाजपा बिना जातिगत द्वेष के काम करती है। इसके कारण सभी वर्गों ने सहयोग किया है। उन्होंने कहा की हरियाणा में सर्व समाज के कल्याण की बात ब्राह्मण करता है, क्योंकि उनके स्वभाव व संस्कार में सबको साथ लेकर चलना सिखाया जाता है। उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि हमारे समाज की जिम्मेदारी है कि हम समाज के कमजोर तबके के लिए खड़े रहें और उनकी बेहतरी के लिए प्रयास करें। उनके सहयोग से ही सरकार बनी है। उन्होंने समाजहित में रुके हुए कई मुद्दों के जल्द समाधान का आश्वासन दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने अपने सामाजिक कार्यों में एक कार्य और जोड़ते हुए ब्राह्मण समाज के उत्थान का कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा की ब्राह्मण के मन में समाज के कमजोर व्यक्ति के प्रति सहानुभूति होती है। शर्मा ने समाज को राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही। इस अवसर पर सुनील वशिष्ठ, कुलदीप कौशिक, तेलूराम शर्मा, नरेश भारद्वाज, मोहित शर्मा, ऋषिकांत शर्मा, देवेंद्र शर्मा, रघुबीर भारद्वाज मौजूद रहे।

27जेएनडी18: प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा को सम्मानित करते हुए समाज के लोग। संवाद

27जेएनडी18: प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा को सम्मानित करते हुए समाज के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed