फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BPL ration cards of MNREGA workers canceled by showing income of Rs 2.50 lakh

Jind News: मनरेगा मजदूरों की आमदनी 2.50 लाख रुपये दिखाकर रद्द किये बीपीएल राशन कार्ड

Wed, 04 Jan 2023 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
BPL ration cards of MNREGA workers canceled by showing income of Rs 2.50 lakh
बीपीएल राशन कटने पर एडीसी कार्यालय पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : Jind
जींद। परिवार पहचान पत्र में की गई गड़बड़ी लोगों पर भारी पड़ने लगी है। मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करने वालों को परिवार पहचान पत्र में लखपति बना दिया गया है जिससे उनके बीपीएल राशन कार्ड रद्द हो गए हैं। अब वे फिर बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं। ऐसे बड़ी संख्या में लोग बुधवार को डीआरडीए स्थित एडीसी कार्यालय पहुंचे। इनमें कई मनरेगा मजदूर भी शामिल रहे जिनकी आमदनी 2.50 रुपये दिखा दिए गए हैं।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र में विसंगतियों के कारण आम लोगों को सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। परिवार पहचान पत्र में एक लाख 80 हजार से ज्यादा आय दर्ज होने के कारण बहुत से लोगों के राशन कार्ड रद्द हो गए हैं। अब ऐसे परिवारों को इस महीने से डिपो से राशन नहीं मिलेगा। बाला, निर्मला, नानकचंद, रणबीर, जयभगवान ने कहा कि वर्षों से उनके बीपीएल कार्ड बने हुए हैं और उन्हें राशन मिल रहा था। अब अचानक उनको मोबाइल पर मैसेज मिल रहे हैं कि उनके राशन कार्ड रद्द हो गए हैं। कहा कि वे मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं। ऐसे में राशन बंद होने से उनके सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। परिवार पहचानपत्र में उनकी आय सत्यापित करने में कर्मचारियों ने लापरवाही की है, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। सत्यापन करने वालों ने घर बैठे ही अपने मन से उनकी आय लाखों रुपये दर्ज कर दिए जबकि इनमें अधिकांश मनरेगा मजदूर, दिहाड़ीदार, रेहड़ी लगाने वाले हैं, जिनकी आय सालाना एक लाख से भी कम है जबकि परिवार पहचान पत्र में आय ढाई लाख रुपये दिखाए गए हैं। इसके अलावा असहाय महिलाएं जो केवल पेंशन पर आश्रित हैं, उनकी सालाना आय भी दो लाख से अधिक दिखा दी गई है जिससे राशन और आयुष्मान जैसे सुविधाओं से उन्हें वंचित कर दिया गया। आरोप लगाया कि प्रशासन भी कोई समाधान नहीं कर रहा है, उन्हें अटल सेवा केंद्र भेजकर अपना पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
कर रहे मजदूरी, फिर भी रद्द कर दिया राशन कार्ड
उनका परिवार मजदूरी कर अपना पालन-पोषण कर रहा है। उनका भी बीपीएल राशन कार्ड बना हुआ था लेकिन अब परिवार पहचान पत्र में ज्यादा आय दिखाकर उनका बीपीएल राशन कार्ड काट दिया है। अब वे दोबारा बीपीएल राशन बनवाने के लिए आए हैं।-राज, फरैण कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मनरेगा मजदूरों की भी दिखाई ज्यादा आमदनी
उनका मनरेगा कार्ड बना हुआ है। वे मनरेगा के तहत मजदूरी कर अपना पेट पाल रहे हैं। अब परिवार पहचान पत्र में उनकी आमदनी ढाई लाख रुपये दिखा दी जिससे उनका बीपीएल राशन कार्ड भी कट गया है। बीपीएल कार्ड से उनको राशन मिल रहा था। अब उनके परिवार का गुजारा कैसे होगा।-पताशो, लिजवाना कलां।

वर्जन
नौकरी करने वाले अपात्र परिवारों को बीपीएल राशन कार्ड सूची से बाहर कर दिया गया है। वहीं हरियाणा में दो- ढाई लाख जो पात्र परिवार ते उनको बीपीएल राशन कार्ड सूची में शामिल कर लिया गया है। जिन पात्र परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड कटे हैं, उनकी जांच कराने के बाद उन्हें भी बीपीएल राशन कार्ड की सूची में शामिल कर लिया जाएगा।-दुष्यंत चौटाला, डिप्टी सीएम, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed