फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Both sides of Hansi Branch Canal will be paved at a cost of Rs 5 crore

Jind News: हांसी ब्रांच नहर की दोनों साइड 5 करोड़ की लागत से होंगी पक्कीं

Mon, 12 May 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 12 May 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Both sides of Hansi Branch Canal will be paved at a cost of Rs 5 crore
11जेएनडी02: हांसी ब्रांच नहर का फोटो जिसकी पटरियों को नगर परिषद पांच करोड़ रुपये की रा​शि से पक
जींद। शहर से गुजर रही हांसी ब्रांच नहर की दोनों तरफ की पटरियों को अब पक्का किया जाएगा। इस काम पर लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इसके निर्माण के लिए टेंडरों की मंजूरी मिल गई है। शहर के लोगों की यह लगभग 10 वर्ष पुरानी मांग थी। जो अब नगर परिषद पूरी करेगा। नहर की पटरी के सुंदरीकरण के लिए दोनों तरफ लाइटें भी लगेंगी।
विज्ञापन

नगर परिषद दिल्ली-बठिंडा रेलवे लाइन पुल से लेकर कंडेला तक हांसी ब्रांच नहर की दोनों पगडंडियों को पक्का करवाएगी। पिछले सप्ताह चंडीगढ में रेट अप्रूवल कमेटी की हुई बैठक में इसको मंजूरी मिली है। अब जल्द ही इसके टेंडर लगवाए जाएंगे। इस रास्ते के पक्का होने से शहर की लगभग 20 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नहर के दोनों तरफ लगभग एक दर्जन कॉलोनियों में लोगों का आना जाना होता है। इसके बनने से शहर में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा और शहर के बाजार तक बाईपास से जाने वाले लोगों के समय में भी बचत होगी। करीब एक साल में यह काम पूरा किया जाएगा। इससे शहरवासियों को सुबह सैर करने के लिए बेहतर मार्ग मिलेगा तो वहीं वाहन चालकों को भी जाम में फंसने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से किए प्रस्ताव के अनुसार हांसी ब्रांच नहर की दोनों पगडंडियों को शहर के जयंती देवी मंदिर से बाइपास तक पक्का किया जाएगा। इस रास्ते को लगभग साढ़े 3 किलोमीटर की लंबाई तक पक्का किया जाएगा। इसके पक्का होने से नहर में जलभराव से कटाव होने की आशंका भी दूर होगी। बरसात के सीजन में नहर ओवरफ्लो होने का डर रहता था वह भी दूर होगा। इससे शहर के आसपास निचली कॉलोनियों के लोगों को डर रहता है, कि अगर नहर में कटाव हो गया, तो वह डूब जाएंगे। पगडंडी पक्की होने से कटाव नहीं होगा। इस पर सीमेंटेड इंटरलॉक ब्लॉक बिछाए जाएंगे। शहरवासियों के लिए यह मिनी बाईपास का काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed