फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   both friends were not even allowed to change clothes to carry along in the procession

बारात में साथ लेकर जाने के लिए दोस्त को कपड़ा भी नहीं बदलने दिए थे दोनों दोस्त

Thu, 07 Nov 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
both friends were not even allowed to change clothes to carry along in the procession
मंगलवार देर रात गुलकनी और रामराय के बीच कार और ट्रक की टक्कर में तीन दोस्तों की मौत होने से तीन घरों के चिराग बुझ गए हैं। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों ही अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। देर रात जब हादसा हुआ तो तीन घायल दोस्तों मोहम्मद खेड़ा निवासी सचिन, कैथल के सिरटा निवासी सुनील व हिसार के अमीरपुर भैणी निवासी सोनू को सदर थाना पुलिस नागरिक अस्पताल लेकर जहां पर चिकित्सकों ने सचिन और सुनील को मृत घोषित कर दिया। सोनू की गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफकर कर दिया गया था, मगर उसने पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। बाद में सोनू के शव को जींद के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां पर पोस्टमार्टम किया गया। इस मामले में सदर थाना पुलिस ने तीनों के परिजनों की शिकायत पर लापरवाही से ट्रक चलाने के आरोप में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार का व्रत होने के कारण बारात में आने से मना कर रहा था सोनू
सड़क दुर्घटना में मारे गए तीनों दोस्तों में सोनू मंगलवार का व्रत रखता था। जब सचिन व सुनील उसे लेने के लिए गांव पहुंचे तो कुछ ही देर पहले सोनू ने चूरमा खाकर व्रत खोलने के बाद सोने की तैयारी कर रहा था। सोनू कैपरी और टी शर्ट पहने हुए था। सचिन और सुनील उसे साल ले जाने की जिद करने लगा तो उसने कहा कि वह मंगलवार का व्रत रखा है। शादी में जाकर क्या करेगा। साथ ही उसने कपड़े भी रात को सोने के लिए पहने हुए हैं। इस पर दोस्तों ने कहा कि कपड़े बदलने की कोई जरूरत नहीं है। गाड़ी में कपड़े रखे हैं। वही पहन लेना। सोनू ने कपड़े भी नहीं बदले और जींद बारात में जाने के लिए निकल पड़ा, मगर जाने से पहले ही तीनों दोस्त हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है। इसमें कुछ भी साफ नहीं हो पाया है कि गलती किसकी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक की गिरफ्तारी के बाद ही हादसे के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीलाल, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed