{"_id":"576ae4bd4f1c1b9172b48d56","slug":"bollywal-match-police-and-army-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के जवानों के बीच हुआ बालीवाल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के जवानों के बीच हुआ बालीवाल मैच
jind
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
मैच का आनंद लेते एसएसपी आर्य व अन्य अधिकारीगण।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों की बालीवाल मैच का आयोजन किया गया। इसमें एक टीम का नेतृत्व डीएसपी वीरेंद्र सांगवान और दूसरी टीम का डीएसपी कुलवंत सिंह बिश्रोई ने किया। दोनों ही टीमों के बीच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मैच के पहले राउंड मैच में डीएसपी विरेंद्र सांगवान की टीम ने चार प्वाइंट व दूसरी टीम डीएसपी कुलवंत सिंह हेडक्वाटर की टीम ने 15 प्वाइंट हासिल किए। इसी प्रकार दूसरे राउंड में डीएसपी विरेंद्र सांगवान की टीम ने 15 तो डीएसपी कुलवंत सिंह हेडक्वाटर की टीम ने 10 प्वाइंट लेकर मैच को बराबर के दौर पर लाकर खड़ा कर दिया। जबकि तीसरे व अंतिम राउंड में खिलाड़ियों में जमकर मुकाबला हुआ। इसमें डीएसपी विरेंद्र सांगवान की टीम ने नौ प्वाइंट तो दूसरी टीम डीएसपी कुलवंत सिंह हेडक्वाटर की टीम ने 15 प्वाइंट बनाकर मैच को छह प्वाइंट से जीत लिया। दोनों ही टीमों के मुकाबले को देखकर एसएसपी राकेश कुमार आर्य ने प्रशंसा की। एसएसपी राकेश कुमार आर्य ने विजयी टीम को 3100 रुपये व द्वितीय रही टीम को भी 2100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया।
अर्द्घ सैनिक बलों का भी करवाया मैच
पुलिस लाइन में ही बीएसएफ व आरएएफ के बीच भी बालीवाल का मैच हुआ। मैच में बीएसएफ टीम की तरफ से कप्तान बलवंत नेगी और आरएएफ की तरफ से मनोज बलियान ने कप्तानी की। पहले राउंड में बीएसएफ ने 25 और आरएएफ ने 23 प्वाइंट और फाइनल राउंड में बीएसएफ ने 28 और आरएएफ ने 26 प्वाइंट बनाए। इस प्रकार बीएसएफ ने दो प्वाइंट से मैच जीत लिया। इसमें भी एसएसपी राकेश कुमार आर्य ने विजयी टीम को 3100 रुपये व द्वितीय को 2100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया।