{"_id":"69c6c69fbdd12a2fb000779b","slug":"bodies-of-two-brothers-who-drowned-in-canal-recovered-they-slipped-while-immersing-puja-offerings-jind-news-c-199-1-sroh1009-150672-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नहर में डूबे दो भाइयों के शव बरामद, पूजा सामग्री बहाते समय फिसला था पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नहर में डूबे दो भाइयों के शव बरामद, पूजा सामग्री बहाते समय फिसला था पैर
विज्ञापन
27जेएनडी27: शवों को नहर से बाहर निकालते हुए टीम। स्रोत : राहगीर।
नरवाना। दुर्गा अष्टमी के दिन गुरथली नहर में डूबे दो भाइयों के शव शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ टीम व पुलिस ने बरामद कर लिए। दोनों बच्चों के शव डूबने वाले स्थान के आसपास मिले। वीरवार को पूजा सामग्री बहाते समय पैर फिसलने से हादसा हुआ था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से राजस्थान निवासी और वर्तमान में प्रेम नगर में रह रहे राजेश अपने दो बेटों 14 वर्षीय लक्की और 16 वर्षीय हेमेंद्र के साथ वीरवार शाम करीब 6:15 बजे गुरथली नहर पर पूजा सामग्री प्रवाहित करने पहुंचे थे। अचानक लक्की का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा।
छोटे भाई को डूबता देख बड़ा भाई महेंद्र बचाने के लिए तुरंत आगे बढ़ा लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह भी नहर में गिर गया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अंधेरा होने और नहर की अधिक गहराई के कारण वीरवार रात को सर्च अभियान में कठिनाई हो रही थी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू किया गया। सदर थाना प्रभारी कमल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एसडीआरएफ टीम ने दोनों बच्चों के शव घटनास्थल के पास से ही बरामद कर लिए।