{"_id":"690e47e6d95f25b11c0b0871","slug":"bodia-kamalpur-school-first-in-skilled-business-challenge-20-jind-news-c-198-1-fth1001-228558-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कुशल बिजनेस चैलेंज 2.0 में बोडिया कमालपुर विद्यालय प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कुशल बिजनेस चैलेंज 2.0 में बोडिया कमालपुर विद्यालय प्रथम
विज्ञापन
फोटो : 6कुशल बिजनेस चैलेंज प्रतियोगिता में एकत्रित हुए शिक्षक। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। बोडिया कमालपुर स्थित शहीद हरलाल पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कुशल बिजनेस चैलेंज 2.0 खंडस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश ने कहा कि कुशल बिजनेस आज के युग की आवश्यकता है और हमारे विद्यार्थियों में यह क्षमता है कि वे अपने नवाचारों के बल पर समाज में परिवर्तन ला सकते हैं। प्रतियोगिता में कुल 13 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में सुखपाल, धर्मपाल, राजेश कुमार, निर्मल यादव व ममता चौधरी शामिल रहे।
प्रतिभागियों ने अपने-अपने बिजनेस प्लान प्रस्तुत किए जिनमें वेस्ट मटेरियल से नवीन उत्पादों का निर्माण, कचरा प्रबंधन, प्राकृतिक उत्पादों का नवीनीकरण जैसे विषय प्रमुख रहे।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल की ओर से मूल्यांकन उपरांत पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोडिया कमालपुर की टीम को प्रथम स्थान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहलावास गुलाबपुरा को द्वितीय और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटूसाना को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. हरिप्रकाश यादव एवं मुख्य अतिथि अनिल यादव ने सभी निर्णायकों, विद्यार्थियों व अध्यापकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के निरंतर आयोजन का आह्वान किया।