फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BLOs to receive claims and objections on 4th and 5th November

Jind News: बीएलओ 4 और 5 नवंबर को प्राप्त करें दावा और आपत्तियां

Thu, 28 Sep 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
BLOs to receive claims and objections on 4th and 5th November
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सभी बीएलओ 4 और 5 नवंबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक उपस्थित रह कर दावा और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने दी।

उन्होंने बताया कि आम जनता से दावा और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए चार, पांच नवम्बर और दो, तीन दिसम्बर को विशेष तिथियां घोषित की गई हैं। सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि वे आम जनता का मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए इन दिनों अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक आम जनता से दावा और आपत्तियां प्राप्त करें। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि जो भी पात्र व्यक्ति एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के हो गए हैं या अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करवाया है तो वे अपना मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाएं। इसके अतिरिक्त मतदाता सूची में जिन मतदाताओं का इन्द्राज गलत, अशुद्ध है, वे मतदाता भी अपने इन्द्राज शुद्ध करवा सकते हैं। उन्होंने सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आपके अधीन सभी बीएलओ को आदेश देवें कि वे नौ दिसम्बर तक आम जनता से दावे तथा आपत्तियों प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed