फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Blood donors were honored with badges and gifts

Jind News: .रक्तदाताओं को बैज और उपहार से किया सम्मानित

Tue, 29 Apr 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 29 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Blood donors were honored with badges and gifts
28जेएनडी10-वर्कशॉप परिसर में आयोजित शिविर में रक्तदान करते हुए युवा। संवाद
जींद। शहीद मेजर विनय चौधरी के शहादत दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन और कृष्ण सुदामा चैरिटी फाउंडेशन की ओर से हरियाणा राज्य परिवहन जींद के बस स्टैंड कार्यशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 64 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में रोडवेज महाप्रबंधक राहुल जैन ने रक्तदाताओं को बैज लगाया और उपहार स्वरूप पानी की बोतल वितरित की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जो जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भर्ती मरीजों के जीवन के लिए एक वरदान की तरह है। इसलिए सभी स्वस्थ व्यक्तियों को रक्तदान में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी नहीं आती, बल्कि नए रक्त का संचार शरीर में होता है। ऐसे में हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान करना चाहिए। यहां शहीद मेजर विनय चौधरी की बहन रचना दलाल और संस्था के संस्थापक जय भगवान यादव ने भी रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सतबीर यादव, राजपाल यादव, अमित लोहान, गौरव यादव, ईश्वर सांगवान, नरेंद्र दलाल, मोहित दालमवाला, रचना दलाल, मुक्ता चौधरी, निहारिका दलाल, नरेश, संजय और बलराज देशवाल भी मौजूद रहे।

28जेएनडी10-वर्कशॉप परिसर में आयोजित शिविर में रक्तदान करते हुए युवा। संवाद

28जेएनडी10-वर्कशॉप परिसर में आयोजित शिविर में रक्तदान करते हुए युवा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed