{"_id":"57a397214f1c1ba8672b8e7f","slug":"block-high-way-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से परेशान छात्रों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से परेशान छात्रों ने लगाया जाम
jind
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
शहर के राजकीय कॉलेज के बाहर सीवरेज डालने के लिए सात माह पहले खोदी गई सड़क से परेशान होकर छात्रों ने बृहस्पतिवार दोपहर को जींद-पानीपत मार्ग पर जाम लगा दिया।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के राजकीय कॉलेज के बाहर सीवरेज डालने के लिए सात माह पहले खोदी गई सड़क से परेशान होकर छात्रों ने बृहस्पतिवार दोपहर को जींद-पानीपत मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की बात पर अड़ गए। बाद में तहसीलदार रोशन लाल मौके पर पहुंचे और उनके आश्वासन के बाद जाम को खोला। लगभग पौना घंटा मार्ग बाधित रहने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। बाद में पुलिस ने मार्ग बाधित करने पर इनसो के हलका अध्यक्ष सहित 32 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मार्ग बाधित कर रहे छात्रों ने बताया कि राजकीय कॉलेज के गेट के बाहर से निकल रहे मार्ग को सीवरेज डालने के लिए खोदा गया था, लेकिन इतना लंबा समय बीत जाने के बाद भी काम वहीं पर अटा हुआ है। लेकिन मार्ग के आधा हिस्से को खोदकर मिट्टी डाली गई। इससे छात्रों को इस मार्ग से निकलते समय दिक्कत उठानी पड़ रही है। एक तरफ का मार्ग चलने के कारण यहां पर घंटों जाम रहता है। बरसात होने के बाद तो इस रास्ते से छात्रों को निकलना ही मुश्किल हो जाता है। इसके बारे में पिछले दिनों प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया था, लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं किया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने जब छात्रों को जाम खोलने के लिए आह्वान किया तो हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में तहसीलदार ने उनकी समस्या का जल्द ही समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने जाम खोला। पुलिस ने बाद में मार्ग बाधित करने पर इनसो के हलका प्रधान गांव कालवा निवासी हैप्पी, गांव सिल्लाखेड़ी निवासी मनदीप व रत्ताखेड़ा निवासी शशी को नामजद करके 32 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
छात्रों ने जाम लगाने की सूचना पाकर जब मौके पर पहुंचे तो विद्यार्थी हंगामा कर रहे थे। जब जाम खुलवाने का प्रयास किया तो उन्होंने जाम नहीं खोला। इसके कारण राहगीरों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। इसमें तीन छात्रों को नामजद करके 32 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी सफीदों
विज्ञापन
छात्रों ने जाम लगाने की सूचना पाकर जब मौके पर पहुंचे तो विद्यार्थी हंगामा कर रहे थे। जब जाम खुलवाने का प्रयास किया तो उन्होंने जाम नहीं खोला। इसके कारण राहगीरों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। इसमें तीन छात्रों को नामजद करके 32 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी सफीदों