फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BLO started distributing voter slips from door to door

Jind News: बीएलओ ने घर-घर बाटनी शुरू की वोटर स्लिप

Fri, 17 May 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 17 May 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
BLO started distributing voter slips from door to door
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि सभी बीएलओ मतदाताओं को घर-घर जाकर वोटर इनफार्मेशन स्लिप बांटने का कार्य शुरू कर दिए हैं। वोटर स्लिप पहुंचने का कार्य 20 मई तक चलेगा। इस दौरान जो मतदाता उपलब्ध नहीं होगा या स्थान छोड़ गए हैं, उनकी मार्किंग भी की जा रही है। जिला प्रशासन की संदिग्ध और फर्जी वोटर पर पैनी नजर रहेगी, ताकि मतदान के दिन कोई अनाधिकृत व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति का वोट न डाल सके। ऐसे व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। लोकतंत्र में हर वोट का महत्व होता है। कभी-कभी एक वोट भी उम्मीदवार की हार-जीत का कारण बन जाता है, इसलिए प्रत्येक मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अपने विवेक से करना चाहिए। उन्होंने बताया कि नागरिकों को अपने मत का प्रयोग करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर वोटर स्लिप पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं
विज्ञापन


जिले में 10 लाख 16282 मतदाता

जिले में कुल मतदाता 10 लाख 16 हजार 282 मतदाता है। इनमें से 4 लाख 73 हजार 449 महिला मतदाता हैं। जुलाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक लाख 83 हजार 25 मतदाता है। इनमें पुरुष 98954, महिला 84069 व ट्रांसजेंडर दो मतदाता हैं। सफीदों विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 93 हजार 532 मतदाता है। इनमें पुरुष एक लाख तीन हजार 713, महिला 89815 व ट्रांसजेंडर चार मतदाता, जींद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो लाख 418 मतदाता हैं। इनमें पुरुष एक लाख पांच हजार 529, महिला 94885 व ट्रांसजेंडर चार मतदाता हैं। उचाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो लाख 16 हजार 998 मतदाता हैं। इनमें पुरुष एक लाख 16 हजार 511 व महिला एक लाख 487 मतदाता हैं। इसी प्रकार नरवाना विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 22 हजार 309 मतदाता हैं। इनमें से पुरुष एक लाख 18 हजार 114 व महिला एक लाख चार हजार 193, ट्रांसजेंडर दो मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed