{"_id":"69e12f06e4cf0bbcf90ae164","slug":"bku-burns-effigy-of-deputy-speaker-dr-krishna-middha-jind-news-c-199-1-sroh1006-151788-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भाकियू ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भाकियू ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा का फूंका पुतला
विज्ञापन
16जेएनडी34-अनाज मंडी में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा का पुतला फूंकते भाकियू पदाधिकारी। स्र
जींद। भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों ने वीरवार को डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा का पुतला फूंका। उन्होंने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।
भाकियू जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार ने कहा कि जब तक सरकार फसल खरीद के नए नियम वापस नहीं लेती जब तक हर रोज एक मंत्री या विधायक का फूंका जाएगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष उमेद सिंह रेढू, जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरी खेड़ी ने कहा सरकार जल्द से जल्द फसल खरीद के नए नियमों को वापस ले। यदि जल्द ही यह नियम वापस नहीं लिए गए तो 19 अप्रैल को मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने चल रहे भाकियू के धरने पर बड़ा फैसला लिया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
उन्होंने कहा कि बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि की मार से प्रदेश के किसानों को नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई के लिए किसानों को मुआवजा राशि देनी चाहिए। जब तक सरकार बायोमीट्रिक नियम को वापस नहीं लेती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा मार्केट कमेटी द्वारा कार्यालय के साथ लगती बिल्डिंग पर किसान बनाए गए विश्राम गृह में किसानों के ठहरने, उठने बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है और ई-दिशा केंद्र खोला हुआ है। अब ई-खरीद पोर्टल में व्यवधान आने के चलते मैनुअल तरीके से गेटपास काटे जा सकते हैं तो फसल की खरीद भी मैनुअल की जा सकती है। इस अवसर पर लीलू राम, बारूराम रूपगढ़, नवीन, अजमेर, प्रकाश, रमेश, रणधीर, राजेश, जयवीर भी मौजूद रहे।