फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP's politics of dividing the country between Hindus and Muslims is now over: Brijendra Singh

हिंदू-मुस्लमान में देश को बांंटने की भाजपा की राजनीति अब हुई खत्म : बृजेंद्र सिंह

Wed, 24 Jul 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 Jul 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
BJP's politics of dividing the country between Hindus and Muslims is now over: Brijendra Singh
23जेएनडी33: दुर्जनपुर गांव में पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह संवाद
उचाना। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा छटपटा रही है। जब उन्हें कुछ नजर नहीं आया तो दोबारा से वही सांप्रदायिक विभाजन की नीति पर आ गई है। अब उत्तरप्रदेश में इससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण बात और क्या होगी कि दुकानों पर यह निर्देश दिए गए हैं कि यह लिखा जाए कि यह दुकान किसकी है और इसका धर्म क्या है। मतलब अब फल व सब्जियों का भी धर्म बना दिया जाएगा। ये देश के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। बृजेंद्र सिंह मंगलवार को नचार खेड़ा गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे। सर्वे के आधार पर कांग्रेस के टिकट दिए जाने के सवाल पर कहा कि सर्वे एक माध्यम है, लेकिन वह इकलौता माध्यम नहीं हो सकता। सामाजिक तौर के समीकरण भी होते हैं, वह भी बैलेंस करने होते हैं। सर्वे इस तरीके से एक इनपुट है, लेकिन सिर्फ सर्वे के आधार पर टिकट हो ऐसा उनका ख्याल से नहीं हो सकता। इस अवसर पर राममेहर दनौदा, शमशेर, जंगीर नचार, सचिन पंघाल, जयभगवान पंघाल, धर्मबीर, दिलबाग दुर्जनपुर, राकेश उचाना खुर्द, पंकज, सुरेश मौजूद थे।

23जेएनडी33: दुर्जनपुर गांव में पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह संवाद

23जेएनडी33: दुर्जनपुर गांव में पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed