फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP will win with huge majority in civic elections: Tekram Kandela

निकाय चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी : टेकराम कंडेला

Wed, 26 Feb 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 26 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP will win with huge majority in civic elections: Tekram Kandela
जींद। हरियाणा सहकारी श्रम व निर्माण प्रसंग के पूर्व चेयरमैन व भाजपा नेता टेकराम कंडेला ने कहा कि हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। कांग्रेस पार्टी के पास कोई नीति व कोई कार्यक्रम नहीं है। यह अब सिर्फ गुटों में बंट कर रह गई है। कांग्रेस के कई नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने धुआंधार प्रचार करके भाजपा को जीत दिलवाने व कमल खिलाने में पूरी तरह सफल होंगे। मुख्यमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से सभी विपक्षी पार्टी घबराई हुई है और उनकी नींद हराम हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में किसान, मजदूर, गरीब आदमी के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसानों की फसलें एमएसपी पर बिकती हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में देश को दीमक की तरह खोखला किया है और परिवारवाद की राजनीति की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काल में देश की सीमा सुरक्षित हुई है। सड़क व रेल तंत्र को मजबूत किया है। किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed