फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   bjp will go among the poeple regarding caa and nrc

सीएए और एनआरसी के मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जाएगी भाजपा

Sun, 29 Dec 2019 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
bjp will go among the poeple regarding caa and nrc
सीएए और एनआरसी को लेकर देशभर में चल रहे विरोध को लेकर अब भाजपा लोगों के बीच पहुंचकर सरकार का पक्ष रखेगी। इसके लिए पांच से 12 जनवरी तक अभियान चलाया जाएगा। रविवार को भाजपा के कैथल रोड स्थित जिला कार्यालय में विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सीएए व एनआरसी के बारे में प्रशिक्षित किया गया, ताकि वह लोगों के सवालों का जवाब दे सकें।
विज्ञापन

अभियान के प्रभारी मुकेश गौड़ ने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों द्वारा सीएए को लेकर जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है। एनआरसी पर अभी तक कोई प्रस्ताव नहीं है, इसके बावजूद लोगों को बरगलाया जा रहा है। गौड़ ने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार नहीं कर पाई, वह देशहित के मुद्दे पर भी लोगों को गुमराह कर रही है। नागरिकता कानून में पहले भी आठ बार संशोधन हो चुके हैं। अब यह नौवां संशोधन हुआ है। इससे भारत के साथ लगते पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को देश की प्रगति में शामिल करने की पहल की गई है। इसकी प्रशंसा करने के बजाय विपक्षी दल गैर जिम्मेदाराना विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। अब लोगों के बीच जाकर उन्हें सीएए व एनआरसी के बारे में वास्तविकता बताई जाएगी। साथ ही सीएए में क्या-क्या बदलाव हुए हैं और उनका क्या असर लोगों पर पड़ेगा, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। इसके तहत हरियाणा प्रदेश में दस लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम तीन लाख पत्र भी भिजवाए जाएंगे, जिसमें सीएए का समर्थन होगा। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, जसबीर देशवाल, कर्मबीर सैनी, पुरुषोत्तम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज होगा साइबर वार
गौड़ ने कहा कि इसी मुद्दे पर 30 दिसंबर को ट्विटर हैंडल चलेगा, जिसमें आई सपोट सीएए, आई सपोट इंडिया पर लोग अपनी राय देंगे। इससे लोगों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed