{"_id":"66f1d13eec581894ce087f7f","slug":"bjp-showed-the-dream-of-permanent-job-and-gave-temporary-jobs-to-the-youth-subhash-jind-news-c-199-1-sroh1007-123443-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने स्थायी का सपना दिखा युवाओं को दी अस्थायी नौकरी : सुभाष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने स्थायी का सपना दिखा युवाओं को दी अस्थायी नौकरी : सुभाष
Tue, 24 Sep 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
23जेएनडी15 : रामपुरा गांव में लोगों को संबोधित करते कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष देशवाल। संवाद
सफीदों। भाजपा ने प्रदेश की जनता को झूठे सब्जबाग दिखाकर सत्ता हथियाई थी। अब प्रदेश की जनता भाजपा की सच्चाई जान चुकी है, इसलिए अगली सरकार प्रदेश में कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बनेगी। भाजपा ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। यह बात सफीदों से कांग्रेस के प्रत्याशी सुभाष देशवाल सोमवार को गांव रामपुरा, पाजू कलां, पाजू खुर्द, रोहड़, मलिकपुर में लोगों से मुलाकात के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी थी, तो बड़े-बड़े दावे किए गए थे। करोड़ों युवाओं को स्थायी रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उनको कौशल रोजगार निगम में रोजगार दिया। प्रदेश में दिन-प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है। देश में काला धन वापस लाने की बात कही गई और प्रत्येक व्यक्ति को 15-15 लाख रुपये देने का झूठा प्रचार किया गया था। इसी बहकावे में प्रदेश की जनता आ गई। अब लोगों को पता चल गया है कि भाजपा केवल झूठ का सहारा ले रही थी।