फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP MLA raised in the assembly the demand for compensation for the damage caused to the shopkeepers

भाजपा विधायक ने विधानसभा में उठाई दुकानदारों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग

Thu, 23 Dec 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA raised in the assembly the demand for compensation for the damage caused to the shopkeepers
डॉ. कृष्ण मिड्ढा, विधायक जींद। - फोटो : Jind
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में जिले के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दों को उठाया। इस दौरान जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने आगजनी जैसी घटनाओं पर दुकानदारों को होने वाले नुकसान की भरपाई एक सप्ताह में करने की मांग की। उन्होंने कहा कि फसल बीमा की तर्ज पर दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी व फड़ी वालों को भी इस सुविधा का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. मिड्ढा ने कहा कि जयंती देवी मंदिर के सामने बागवानी की जमीन पर पार्क व सामुदायिक केंद्र बनाने और जींद शहर को नहरी पेयजल आधारित पेयजल मुहैया करवाने की भी मांग की गई। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग की जमीन पर इस समय अस्थायी नंदीशाला चल रही है। गृह एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने इस जमीन पर एक पार्क व सामुदायिक केंद्र बनाए जाने का आश्वासन दिया हुआ है इसलिए इस योजना को शीघ्रता से अमलीजामा पहनाया जाए।
विज्ञापन

सफीदों के विधायक ने उठाई जींद-पानीपत मार्ग को चार मार्गीय बनाने की मांग
शीतकालीन सत्र में सफीदों के कांग्रेसी विधायक ने क्षेत्र के सबसे प्रमुख जींद-पानीपत मार्ग को चार मार्गीय बनाने की मांग उठाई। बुधवार को प्रश्न काल के दौरान उन्होंने कहा कि यह मार्ग बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस को चौड़ा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष देशवाल ने बताया कि इसके अलावा गांव निम्नाबाद से मलिकपुर तक टूटी हुई सड़क को दोबारा बनाने, गांव हाट में खेल स्टेडियम का निर्माण करने, गांव गांगोली व सिवाना माल में जल घर का निर्माण करने। जामनी से भंभेवा तक टूटी हुई सड़क को दोबारा बनाने की मांग की गई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार सफीदों क्षेत्र के प्रति नकारात्मक रही है। उन्होंने कहा कि सफीदों के नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय पिल्लूखेड़ा में घोषित हुए गर्ल कॉलेज का भवन अभी तक नहीं बना है। इसका निर्माण करवाने की भी मांग की।

नरवाना के अस्पताल में चिकित्सकों की कमी
नरवाना के जजपा विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान नरवाना के नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा उठाया। विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने संबंधित मंत्रियों के समक्ष नगर परिषद के क्षेत्र को बढ़ाना व रोडवेज बसों में सुधार लगाने की मांग की। विधायक ने बताया कि वर्ष 1975 से नरवाना नगर परिषद का क्षेत्र नहीं बढ़ाया गया। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विधायक ने बताया कि नप का क्षेत्र छोटा होने के कारण लोगों को बाहरी क्षेत्र में मकान व दुकानें बनानी पड़ती है। जिसको लेकर टाऊन प्लानिंग विभाग के अधिकारी उनको तोड़ देते हैं। विधायक ने सत्र के दौरान बताया कि नरवाना अस्पताल में चिकित्सकों के 42 स्वीकृत पद हैं। इनमें से सिर्फ छह चिकित्सक ही कार्यरत हैं। इसके अलावा तीन एसएमओ के पद हैं, सिर्फ एक एसएमओ है।

  सुभाष गांगोली, विधायक सफीदों।

सुभाष गांगोली, विधायक सफीदों।- फोटो : Jind

 रामनिवास सुरजाखेड़ा, विधायक नरवाना।

रामनिवास सुरजाखेड़ा, विधायक नरवाना।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed