फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP leaders have forgotten their dignity in the arrogance of power: Jamalpur

सत्ता के अहंकार में मर्यादा भूल चुके भाजपा नेता : जमालपुर

Thu, 24 Sep 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders have forgotten their dignity in the arrogance of power: Jamalpur
फोटो 23जेएनडी14-जिला कार्यालय में पदा​धिकारियों की बैठक लेते प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण जमालपुर। स्रोत
जींद। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के बसपा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को लेकर दिए गए बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मंत्री के बयान को अमर्यादित बताते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर बुधवार को जिला बसपा कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को सत्ता के अहंकार में बहुजन समाज के नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जब सरकार से जुड़े मुद्दों पर जवाब देना मुश्किल होता है तो भाजपा नेता बहुजन समाज के नेताओं को निशाना बनाकर लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं। जमालपुर ने कहा कि बसपा ने समाज के गरीब, मजदूर और वंचित वर्ग के लोगों को राजनीतिक नेतृत्व का अवसर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके अनुसार पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान, प्रतिनिधित्व और सत्ता में भागीदारी दिलाना है। उन्होंने कहा कि मायावती ने बहुजन समाज के लोगों को आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। बसपा अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी। लोकतंत्र में जनता अपने मत के माध्यम से राजनीतिक दलों और नेताओं को जवाब देती है।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव एसडीओ सूरत सिंह, लोकसभा प्रभारी मा. जिले सिंह कश्यप, जिलाध्यक्ष राकेश सिवानामाल, जिला उपाध्यक्ष पंडित नरेश गौतम, डॉ. प्रवीण मंडल, पूर्व प्रत्याशी रणधीर सिंह घोघड़ियां, रजत कलोदा, राजेश सिंघाना, सतबीर निडानी, सत्यवान मांडी, अशोक रेढू, राकेश दहिया, राजा सिंगवाल, राजेश महेंदिया, सुरेंद्र मांडी और जगसीर सुदकैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed