{"_id":"6918d33fea0380284600f376","slug":"bjp-has-secured-victory-in-bihar-minister-bedi-jind-news-c-199-1-sroh1009-143946-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में भाजपा ने गाड़ा विजय का खूंटा : मंत्री बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में भाजपा ने गाड़ा विजय का खूंटा : मंत्री बेदी
Sun, 16 Nov 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
14जेएनडी27: आयोजित सम्मेलन में मौजूद पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद।14जेएनडी27: आयोजित सम्मेलन म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि बिहार में भाजपा ने विजय का खूंटा गाड़ा है। अब लालू प्रसाद यादव की बेटी तक राजनीति और घर छोड़ने की बात कह रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अब टूट के कगार पर है।
इसके अलावा, हरियाणा में पहले संपत सिंह पार्टी छोड़ चुके हैं और अब माहौल ऐसा दिख रहा है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी किनारा कर सकते हैं। यह बात उन्होंने शहर के एलआईसी रोड स्थित वाल्मीकि भवन में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में शनिवार को कही। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
बेदी ने कांग्रेस को आंतरिक अव्यवस्था के लिए जिम्मेदार बताते हुए कहा कि पार्टी में न जवाबदेही बची है और न ही संगठन चलाने की क्षमता। शैलजा, सुरजेवाला और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी इसका प्रमाण है। उन्होंने कहा कि किरण चौधरी, कुलदीप बिश्नोई, नवीन जिंदल व उनकी माता सावित्री जिंदल तक पार्टी छोड़ चुके हैं लेकिन कांग्रेस को इसकी जरा भी चिंता नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार चुनाव के दौरान वह वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाकर विदेश छुट्टी मनाने चले गए। बेदी ने दावा किया कि भाजपा ने बिहार में मजबूत पकड़ बना ली है और विपक्ष अब दिशाहीन हो चुका है।
ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न
समस्तीपुर जिले की मोहिऊद्दीन नगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह ने 11 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। जीत की खबर मिलते ही नरवाना में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने लड्डू बांटे, ढोल-नगाड़ों पर नाचे और पटाखे चलाकर जश्न मनाया। केंद्रीय नेतृत्व ने बेदी को इस सीट का प्रभारी नियुक्त किया था। करीब 15 दिनों के दमदार प्रचार और चुनाव प्रबंधन से उन्होंने भाजपा की विजय सुनिश्चित कराई। क्षेत्र में बेदी के मिलनसार स्वभाव और प्रभावी कार्यशैली की खूब चर्चा रही।