{"_id":"62f002abd7ac31414847d978","slug":"bjp-brought-agneepath-scheme-to-establish-company-raj-in-the-country-yogendra-yadav-jind-news-rtk6545290157","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में कंपनी राज स्थापित करने के लिए भाजपा लाई अग्निपथ योजना : योगेंद्र यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में कंपनी राज स्थापित करने के लिए भाजपा लाई अग्निपथ योजना : योगेंद्र यादव
विज्ञापन
कार्यक्रम में मंच पर मौजूद किसान नेता। संवाद
- फोटो : Jind
नरवाना। जाट धर्मशाला में रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा, इंडियन एक्स सर्विसमैन व किसानों के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय सम्मेलन किया गया। इसमें अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव हनन मोला, रिटायर्ड मेजर सतबीर सिंह व संयुक्त किसान मोर्चा सदस्य योगेंद्र यादव ने भाग लिया।
योगेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र सरकार देश में कंपनी राज स्थापित करना चाहती है। इसलिए यह अग्निपथ योजना लेकर आई है। देश में तानाशाही चरम पर है। जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे कुचलने का काम किया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर सम्मेलन किए जा रहे हैं। इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में अग्निपथ योजना को वापस करवाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी। हनन मोला तथा रिटायर्ड मेजर सतबीर सिंह ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अग्निपथ योजना एक खतरा है। इसके अलावा यह हमारे युवाओं को भी अंधकार में धकेलने की योजना है। अग्निवीर कंपनियों के बाहर सुरक्षा के रूप में तैनात किए जाएंगे। अग्निपथ योजना कंपनियों के लिए सुरक्षाकर्मी तैयार करने की योजना है। अगले सात दिनों तक इसी प्रकार विभिन्न जिलों में यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। अंत में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में अग्निपथ योजना को वापस करवाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
इस मौके पर एडवोकेट गुरमेल सिंह, सुनील बदोवाल, जोगेंद्र नैन, रवि आजाद, होशियार सिंह खरल, गुरदेव उझाना, वेदप्रकाश, डीके भारद्वाज, सुदेश गोयत, आजाद पालवां, सिक्किम श्योकंद, कविता खरकरामजी भी मौजूद रहे।