फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP again expressed confidence in Raju Mor, made him district head

Jind News: भाजपा ने राजू मोर पर फिर जताया भरोसा, जिला प्रधान बनाया

Thu, 04 Jan 2024 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP again expressed confidence in Raju Mor, made him district head
03जेएनडी46 : भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रधान राजू मोर। संवाद
जींद। भाजपा के वर्तमान में जिला प्रधान राजू मोर पर फिर भाजपा ने विश्वास जताया है। राजू मोर को फिर से भाजपा ने जिला प्रधान बना दिया है। राजू मोर ने अपने तीन साल के कार्यकाल में भाजपा संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। इसलिए उनको इनाम के तौर पर फिर से जिला अध्यक्ष बना दिया।
विज्ञापन

राजू मोर को पहली बार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने 2020 में जिला प्रधान बनाया था। भाजपा जिला प्रधान बनने के बाद राजू मोर ने जिले में भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए दिनरात काम किया। भाजपा के पन्ना प्रमुख से लेकर मुख्यमंत्री की रैली भी राजू मोर ने जींद जिले में करवाई। अब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष बने नायब सैनी ने फिर से राजू मोर पर विश्वास जताते हुए उन्हें तीन साल के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। नायब सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद समझा जा रहा था कि इस बार भाजपा के जिला प्रधान पर कोई और व्यक्ति काबिज होगा, लेकिन राजू मोर का किसी ने विरोध नहीं किया और उनका ही समर्थन किया, इसलिए राजू मोर की भाजपा के प्रति वफादारी तथा जिले में मजबूत संगठन खड़ा करने के इनाम के तौर पर उन्हें फिर से जिलाध्यक्ष बनाया गया। नायब सैनी का पूरे हरियाणा में सबसे पहले जींद में ही अभिनंदन हुआ था। इस सफल कार्यक्रम का आयोजन भी राजू मोर ने ही किया था। राजू मोर ने अब तक जिलाध्यक्ष के तौर पर जो काम किया, उससे शीर्ष नेतृत्व काफी प्रभावित है। जिले में ऐसा कोई भाजपा नेता नहीं है, जो राजू मोर से नाराज हो। राजू मोर के स्वभाव व व्यवहार को देखते हुए उन्हें यह पद दोबारा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed