फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bishanpura resident soldier posted in Sikkim died in road accident

सिक्किम में तैनात बिशनपुरा निवासी सैनिक की सड़क हादसे में मौत

Tue, 22 Dec 2020 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bishanpura resident soldier posted in Sikkim died in road accident
अमरनाथ सिंह का फाइल फोटो - फोटो : Jind
बिशनपुरा गांव निवासी सिक्किम में तैनात 38 वर्षीय अमरनाथ सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अमरनाथ सिंह दो नवंबर को दो महीने की छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे। रविवार रात को पोस्टिंग पर जाते वक्त उनकी गाड़ी खाई में गिर गई, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों को सोमवार सुबह सात बजे इसकी सूचना मिली।
विज्ञापन

अमरनाथ सिंह के भाई जगन्नाथ के अनुसार वह नवंबर महीने में छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे। रविवार रात को पोस्ट पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। रात को सूचना मिली थी कि अमरनाथ सिंह को पैर में चोट लगी है, लेकिन सुबह फोन आया कि उनकी मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर मंगलवार को गांव में आएगा। अमरनाथ सिंह के दो बच्चे हैं। बेटी चौथी कक्षा में तो बेटा पहली कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन

होली पर घर आने का किया था वादा
अमरनाथ सिंह की पत्नी सोनाली ने बताया कि शनिवार को ही उनसे बात हुई थी। उन्होंने होली पर छुट्टी आने के लिए कहा था। लेकिन किसी को नहीं पता था कि इससे पहले यह सूचना आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पसरा मातम
अमरनाथ सिंह की मौत की खबर आते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों ने बताया कि अमरनाथ सिंह बहुत ही मिलनसार थे। वह जब भी गांव में आते, हर व्यक्ति से मिलते थे। वह गांव के युवाओं को नशे व अन्य बुराइयों से बचने के लिए प्रेरित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed