फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Birthday and retirement parties will not be held in civil hospitals

Jind News: नागरिक अस्पतालों में नहीं होगी जन्मदिन व सेवानिवृत्ति की पार्टी

Fri, 29 Sep 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 29 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Birthday and retirement parties will not be held in civil hospitals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। प्रदेश के नागरिक अस्पतालों में अब अगर किसी भी कर्मी ने अपने जन्मदिन या फिर सेवानिवृत्ति पर पार्टी की तो उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की महानिदेशक डाॅ. सोनिया त्रिखा ने प्रदेशभर के सिविल सर्जन को पत्र भेजकर इन पार्टियों पर रोक लगा दी है।
स्वास्थ्य विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि अस्पताल परिसर में चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी अपने जन्मदिन की पार्टी मनाते हैं। यह सब मरीजों व उनके तीमारदारों के सामने होता है या बंद कमरों में किया जाता है। इससे मरीजों पर मानसिक दबाव बढ़ता है। इसके अलावा जब भी कोई अस्पताल कर्मी या अधिकारी सेवानिवृत्त होता है तो उसे ढोल बाजों के साथ या फिर नाचते या गाते हुए विदाई दी जाती है। इसके अलावा विशेष सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें सभी सहयोगी कर्मी भाग लेते हैं। इससे अस्पताल का माहौल खराब होता है। इसके अलावा ऐसे कार्यक्रमों में चिकित्सक व्यस्त रहते हैं, जिससे मरीज परेशान होते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक की ओर से भेजा पत्र मिल गया है। आदेश से सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। अस्पताल परिसर में सेवानिवृत्ति और किसी के जन्मदिन पर पार्टी नहीं आयोजित की जाएगी। अगर ऐसा होना पाया जाता है तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा।-डॉ. राजेश भाेला, डिप्टी एमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed